Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79964

मुंबई का इंच-इंच निजी हितों के लिए बेचा जा रहा है: राज ठाकरे

$
0
0
मुंबई नगर निकाय की नयी विकास योजना का कड़े शब्दों में विरोध करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आज आरोप लगाया कि मुंबई का इंच-इंच बेचने का प्रयास किया जा रहा है और मराठी भाषी लोगों की कीमत पर विकास किया जा रहा है.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी विकास के नाम पर मुंबई को बिकने नहीं देगी. अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘नयी विकास योजना आयी है जिसपर कई टिप्पणियां की गयी हैं.

कुछ लोगों का कहना है कि इससे शहर को लाभ होगा जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इसे कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिए. योजना वास्तव में बहुत बेकार है. उन्होंने एफएसआई में वृद्धि प्रस्तावित की है. लेकिन कौन मकान खरीदेगा अगर वे आम लोगों की पॉकेट से बाहर होंगे.’

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79964

Trending Articles