Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79991

मुंबई : सोनू सूद ने रिलीज किया अर्जुन राज की फिल्म "खेल पासपोर्ट का"का फर्स्ट लुक पोस्टर

$
0
0

Sonu-sood
मुंबई, 17 अप्रैल (रजनीश के झा)।  बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सोनू सूद ने निर्देशक अर्जुन राज की आने वाली हिंदी फिल्म "खेल पासपोर्ट का"का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस  फिल्म का ट्रेलर 18 अप्रैल को मुंबई मे डी आर जे रिकॉर्ड म्यूजिक से रिलीज होगी । सोनू सूद ने टीम को शुभकामनाएं दीं। सोनू सूद की यह पहल फिल्म के लिए एक अच्छा संकेत है और दर्शकों में उत्सुकता बढ़ रही है। "खेल पासपोर्ट का"के लिए शुभकामनाएं ! सोनू सूद ने निर्देशक अर्जुन राज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है। यह बयान फिल्म के लिए एक सकारात्मक संकेत है और दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा रहा है। अर्जुन राज की निर्देशन क्षमता और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करना सोनू सूद का यह बयान फिल्म के लिए एक अच्छी शुरुआत का प्रतीक ह।


 निर्देशक अर्जुन राज ने बताया की यह फिल्म बन कर तैयार है जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई शहर में हुई है। फिल्म में हेरम्ब त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है। फिल्म की कहानी आम आदमी के लाइफ से जुडी हुई है। एक लड़का इंडिया से बाहर जाना चाहता है नौकरी करने के लिए और मुंबई आकर पासपोर्ट ट्रैप"में फस जाता है ,इस पासपोर्ट ट्रैप"से जुड़ी कहानी पर आधारति है मेरी फिल्म "खेल पासपोर्ट का"। फिल्म खेल पासपोर्ट का निर्माण हैप्पी क्राउड एंटरटेनमेंट, किंग केयान एंटरटेनमेंट और रजिया पठान के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म को राजवंत शर्मा को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। अर्जुन राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लेखक अर्जुन राज ,आनंद शर्मा ,रंजू साइकोलोनी और रजिया पठान है। इस फिल्म में हेरम्ब त्रिपाठी,राजवंत शर्मा,गौरी शंकर,आरिफ शहडोल,मेघा सक्सेना,आनंद शर्मा,जेबा खान,अर्जुन राज ने अहम भूमिका निभाई है। डीओपी शक्ति सोनी, लखिंदर शॉ (लक्की) हैं। फिल्म का संगीत हृजु रॉय ने तैयार किया हैं। रवि बॉसनेट के रचित गीतों को अरिंदम चक्रवर्ती मंजीरा गांगुली ने मधुर आवाज से सजाया है। जबकि इस फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 79991

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>