Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 80007

सीहोर : नपाध्यक्ष ने दी गर्मी से राहत... अब आपको एक दिन छोड़कर मिलेगा पर्याप्त पानी

$
0
0

Sehore-water
सीहोर। नगरपालिका गर्मी में लोगों को पेयजल वितरण में राहत देने जा रही है। शहरवासियों को पिछले दिनों दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जाती थी, जिससे लोगों को तापमान 40 के पार होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल से गर्मी में राहत मिली है। अब नगर पालिका ने पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर करने का फैसला लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने सीएमाओ भूपेन्द्र दीक्षित सहित अन्य पार्षदों से चर्चा कर यह जनहितैषी कदम उठाया है। गर्मी के दिनों में भी नगर पालिका के द्वारा क्षेत्रवासियों को भरपूर मात्र में पेयजल की पूर्ति हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। पहले दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती थी,  नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने काहिरी सहित अन्य का जायजा लेने के बाद एक दिन छोड़कर पानी देने की पहल कर दी है और इसके अलावा पानी के स्थाई समाधान के लिए अमृत-2 योजना का भी तेजी से कार्य जारी है। पूर्व में नगर पालिका दो दिन छोड़कर पानी सप्लाई कर रही है। जब पार्वती के काहिरी बंधान में पानी का लेबल नीचे आता है तो शेड्यूल बदल दिया जाता है, लेकिन इस भीषण गर्मी में भी नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा अपने क्षेत्रवासियों को एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की व्यवस्था की गई है। इससे पहले काहिरी पहुंचे थे और उसके बाद निर्णय लिया गया। जून के समय बारिश शुरू हो जाएगी तो पानी नियमित रूप सप्लाई करने की व्यवस्था भी की जाएगी। नगर के कई क्षेत्रों में कम प्रेशर से नलों से पानी आने की समस्या भी है। लोगों को कम प्रेशर से पानी मिल पा रहा है। यह समस्या कई जगहों पर है। इसका कारण यह है कि कई जगह पाइप लाइन लीकेज हैं जिसके कारण पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। कई लोग इस समस्या को लेकर परेशान हैं। इसका निराकरण के लिए शहर की जर्जर पाइप लाइन से मुक्ति दिलाई जाएगी। 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 80007

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>