Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

तीसरे विकल्प की रूपरेखा इसी माह तय की जाएगी : करात

$
0
0

cpim railly in kolkata
गैर भाजपा और गैर कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टियां नई दिल्ली में इसी महीने के आखिर में बैठक करेंगी और लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे विकल्प की रूपरेखा की घोषणा कर सकती है। इस आशय की जानकारी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता प्रकाश करात ने रविवार को यहां की। 

पश्चिम बंगाल वाम मोर्चा द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए करात ने चेताया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र में सत्ता में आती है तो नवउदारवादी नीतियां और जोरशोर से लागू की जाएंगी जिसमें मुनाफाखोर पूंजी घराने और मुनाफा बटोरेंगे और देश के संसाधनों की लूट की खुली छूट मिलेगी।

उन्होंने कहा, ठीक उसी वक्त सांप्रदायिक सौहाद्र्र भी खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा, "देश सांप्रदायिक आधार पर बंट जाएगा।"केंद्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर सांप्रदायिक शक्तियों पर काबू पाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>