Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

केजरीवाल ने भाजपा के आरोप को खारिज किया

$
0
0

arvind kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच हुए एक गुप्त समझौते के तहत सरकार बनी है। केजरीवाल ने मीडिया से कहा, "एक वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह के निराधार आरोप लगाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है।"

दिल्ली में भाजपा के प्रचार की कमान संभालने वाले गडकरी ने अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए आप और कांग्रेस के बीच सौदा हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के विजय अभियान को भी रोकने का सौदा हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह सूचना उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से मिली है जो पांच सितारा होटल में हुए कांग्रेस-आप सौदे से जुड़ा हुआ था।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>