Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

देश में कुल 81 करोड़ मतदाता

$
0
0

  • आठ राज्यों में पुरुषों से अधिक हैं महिला मतदाता
 
voters in india
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 14 फरवरी, 2014 को जारी मतदाता विवरण से पता चलता है कि देश में कुल 814,591,184 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 98.27 प्रतिशत मतदाता 28 राज्यों में हैं और बाकी के 1.73 प्रतिशत मतदाता 7 केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं। केन्द्र शासित प्रदेशों में से दिल्ली में 1.48 प्रतिशत मतदाता हैं और अन्य 6 केन्द्र शासित प्रदेशों में 0.253 प्रतिशत मतदाता हैं। राज्यों में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 13.43 करोड़ मतदाता हैं, जो देश में कुल मतदाताओं की संख्या का 16.49 प्रतिशत हैं, जबकि सिक्किम में सबसे कम 3.62 लाख यानी 0.044 प्रतिशत मतदाता हैं।

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 14 फरवरी, 2014 को जारी मतदाता विवरण से पता चलता है कि देश में कुल 814,591,184 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से पुरुष मतदाता 52.4 प्रतिशत, महिला मतदाता 47.6 प्रतिशत और 'अन्य'श्रेणी के मतदाता 0.0035 प्रतिशत हैं। 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में महिला मतदाताओं का अनुपात 47.6 प्रतिशत के राष्ट्रीय अनुपात से अधिक है। आठ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। 

पुड्डुचेरी में महिला मतदाताओं का अनुपात 52.01 प्रतिशत है, जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद केरल में महिला मतदाताओं का अनुपात 51.90 प्रतिशत है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली में महिला मतदाताओं का अनुपात सबसे कम 44.57 प्रतिशत है। इसके बाद उत्तर प्रदेश है, जहां महिला मतदाताओं का अनुपात 45.20 प्रतिशत है। 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 'अन्य'श्रेणी के मतदाता हैं। कर्नाटक में इस श्रेणी के सबसे ज्यादा मतदाता हैं और उसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>