Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

बंगाल दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलेंगे बिहार के पुलिस अधिकारी


बिहार के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को गुरुवार को कोलकाता भेजा गया है जहां वे दुष्कर्म के बाद मौत की शिकार हुई लड़की के परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। एक गिरोह द्वारा दो बार दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की को जला दिया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) जी. एस. गंगवार लड़की के परिवारवालों के साथ मुलाकात करेंगे और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मामले पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कोष से पीड़िता के परिवार को एक लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान भी दिया गया है। लड़की के पिता पेशे से टैक्सी चालक हैं और बिहार के रहने वाले हैं। लड़की के साथ एक गिरोह ने अक्टूबर में दो बार दुष्कर्म किया। 23 दिसंबर को गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार को उसने अंतिम सांस ली।

माना जा रहा है कि पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन अपने मृत्यु पूर्व बयान में उसने कहा था कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों ने उसे आग लगा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में से छह गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>