हरीश ने राहुल को 21वीं सदी में भारत का ध्वजवाहक बताया, नरेन्द मोदी पर मुख्यमंत्री ने कसे तंज
देहरादून 23 फरवरी(निस)। मंच से रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी को 21वीं सदी में भारत का भविष्य बताया तो वहीं गढवाल सांसद सतपाल महाराज को देश व दुनिया में धार्मिक पहचान को नया स्वरुप देने वाला बताया। यशपाल आर्य को दलितों, पिछडों एवं शोषितों के लिये संघर्षरत बताते हुए इंदिरा हृयदेश को उत्तराखंड की दीदी कहा। उन्होंने राहुल गांधी का अभिनंदन करते हुए कहा कि शिवालिक के इस आंचल में प्रकृति खुलेमन से आपके स्वागत करती है। यहां पर मौसम विभाग की भविष्यवाणी के चलते मुख्यमंत्री की चिंता दिखाई दे रही थी। वहीं भीड को देखकर गदगद हुए मुख्यमंत्री ने राहुल को दिल्ली लौट पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी को उनके आदेश व भावना के अनुसार प्रदेश की पांचों सीटें जीतने का संदेश पहुंचाने को भी कहा। वहीं मुख्यमंत्री ने जून माह में आई आपदा के बारे में बोलते हुए नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा कि मोदी ने उस समय बड़े-बड़े दावे किये, लेकिन वह राहुल गांधी ही थे जो आपदा पीडितों का दुःख-दर्द जानने सडक मार्ग से गुप्तकाशी तक पहुंच गये थे। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका आपदा के समय उत्तराखंड आना राजनीतिपरक था व बाद में उनकी रैली भी चुनावी रैली थी वहीं राहुल गांधी की उस समय की उत्तराखंड यात्रा व आज की सभा को उन्होंने भावनात्मक जुडाव से सराबोर बताया। यहां मुख्यमंत्री यह बताना भी नहीं भूले कि 25-30 दिन पहले केदारघाटी के लोग राहुल गांधी से मिले थे जहां राहुल गांधी ने उनके दुःख-दर्द को उमझा था। मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि कुछ लोग दर्द को उखेडने का काम करते हैं जबकि राहुल गांधी दुख दर्द को बांटने का काम करते हैं। तोडने वाले तो बहुत मिल जायेंगे लेकिन देश को जोडने वालों की जरुरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का पुरा ध्यान पुनर्निमार्ण व पुनर्वास के काम पर है। उन्होंने कहा कि विकास हर एक तक पहुंचे यही उनका लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से कहा कि अब सरकार उनके पास पहुंचेगी जिसके लिये खाका तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के सामने यह भी जताया कि वह सबको साथ लेकर चल रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि विजय बहुगुणा ने जहां तक कार्यों को अंजाम दिया था उन्होंने उसके बाद की जिम्मेदारी ली है यहीं नहंीं इस मुहिम में विजय बहुगुणा व सभी लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को 21वीं सदी का ध्वजवाहक बताते हुए लोगों से आवहान करते हुए कहा कि वह कांगे्रस का साथ दें नहीं तो यह तिरंगा व कांगे्रस उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। इससे पहले मंच पर राहुल गांधी के साथ पहुंचे हरीश रावत ने नारेबाजी कर रहे लोगों से कहा कि यहां केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी जिन्दाबाद, हम सबका भविष्य जिन्दाबाद के नारे लगाये जायें। यह बात दीगर रही कि कांग्रेस के सभी वक्ताओं के नरेन्द्र मोदी पर छोडे जा रहे तीर यह साफ ब्यां कर रहे थे कि उनके दिलों जहन में नरेन्द्र मोदी का खौफ हो न हो असर साफ दिखाई पड रहा है।
राहुल की रैली रही फ्लापः ध्यानी
देहरादून 23 फरवरी(निस)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता प्रकाशसुमन ध्यानी ने राजधानी देहरादून में आहूत राहुल गांधी की रैली को फ्लाप करार दिया। उन्होंने कहा सरकारी तंत्र के पूरे दुरूपयोग और सरकारी अमले को पूरा झोंकने के बावजूद कांगे्रस भीड़ जुटाने में नाकाम रही। पुलिस वाले हजारों की संख्या में सादी वर्दी में तैनात किए गये। आर.टी.ओ. के द्वारा जबरदस्ती बस मालिकांे से बसंे लेकर कांग्रेस की रैली में लगाई गयी। मजदूरों को रैली में लाने के लिए ध्याड़ी दी गई। सुरक्षा और प्रबन्धन के नाम पर सैकड़ों की संख्या में सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों को रैली स्थल पर तैनात किया गया। इसके वाबजूद इसी स्थान पर होने वाली नरेन्द्र मोदी की रैली के सामने राहुल की रैली आधी भी नही रही। रैली के नतीजे से साफ है कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री बदलने से कोई फायदा नही हुआ और हरीश रावत तिमाही परीक्षा में फेल हुये। कागंे्रस ने हरीश रावत के नाम का गुब्बारा फूला रखा था वह परेड ग्राउण्ड में फुस्स हो गया। इस रैली के बाद कांग्रेस के कार्यकत्र्ता निराश होगें तथा भाजपा पूर्ण आक्रमकता के साथ चुनाव में उतरेगी। श्री ध्यानी ने कहा कि मोदी जी ने इसी मंच से कहा कि हम उत्तराखण्ड के लिए औद्योगिक पैंकेज एनडीए सरकार की तर्ज पर देंगे और विशेष राज्य का दर्जा भी बढ़ायेंगे। राहुल गांधी ने इन बातों पर चुप्पी साधकर उत्तराखण्ड के साथ धोखा किया। महिलाओं के लिए घडिय़ली आॅसू बहाने वाली कांग्रेस केाई भी महिला सशक्तिकरण की योजना उत्तराखण्ड में लागू करने में असफल रही है। पंचायत चुनाव बार-बार टालकर सरकार अपनी घबराहट को छुपा नहीं पा रही है। यदि कांग्रेस से महिलाआंे की हितैशी होती तो जिन पंचायतों में महिलाआंें को भाजपा ने 50 प्रतिशत आरक्षण दे रखा है उनके चुनाव को टालती नहीं। रैली की असफलता के बाद अब कांग्रेस के अन्दरूनी झगडे ़ और बढ़ेगें।
अनुशासित पार्टी होने के दावांे की निकाली हवा
देहरादून 23 फरवरी(निस)। भले ही कांग्रेस के नेता पार्टी के अंदर अनुशासन की बात करते ना थकते हो, लेकिन पार्टी के अंदर कितना अनुशासन है। इसका प्रमाण एक बार फिर आज राहुल गांधी की रैली के दौरान मिल गया, जब आला नेताओं की ओर से मना करने के बावजूद भी नेताओं के समर्थक पार्टी के स्थान पर अपने नेताओं के पक्ष में जमकर नारेबाजी करते दिखे। कांग्रेस पार्टी के आला नेता समय-समय पर पार्टी के अंदर अनुशासन का दावा करते रहे है, लेकिन हर बार पार्टी के कार्यकर्ता ही किसी न किसी तरह से उनके पार्टी नेताओं के अनुशासन में होने सम्बन्धी दावों की हवा निकालते रहे है। ऐसा ही कुछ आज उस समय देखने को मिला, जब मंच से पार्टी के आला नेताओं की ओर से कार्यकर्ताओं को व्यक्ति विशेष के स्थान पर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करने का आह्वान किया गया। पार्टी के आला नेताओं का यह आह्वान कार्यकर्ताओं ने कुछ ही देर में हवा कर दिया। नेताओं के समर्थक अपने नेता को पार्टी के प्रति सबसे अधिक निष्ठावान साबित करने के लिए उनके पक्ष में नारेबाजी करने लगे। उनकी नारेबाजी में पार्टी की बजाय नेता का नाम सबसे अधिक आ रहा था। इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी पार्टी में अनुशासन की बात हवा-हवाई होती दिखी। इससे साफ हो गया कि पार्टी के आला नेता महज अनुशासन की ही बात कर सकते है, जबकि हकीकत में पार्टी के अंदर ऐसा कुछ भी नहीं है। इस दौरान जब पार्टी के नेताओं से इस सम्बन्ध में पूछा गया, तो वह कुछ भी कहने से बचते दिखे।
राहुल ने की आपदा की समीक्षा
देहरादून 23 फरवरी(निस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी राहुल रविवार सुबह 10.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर से सहस्त्रधारा और और फिर सड़क मार्ग से राजपुर रोड स्थित होटल अकेता पहुंचे। राहुल के साथ प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी व अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां पहुंचने के बाद होटल अकेता में केदारघाटी और अन्य जिलों में आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। राहुल के साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत, अन्य मंत्री और मुख्य सचिव भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्याें में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। राहुल गांधी ने उत्तराखंड की सभी बंद सड़कें जल्द से जल्द खोलने के लिए भी कहा है। जिसपर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 31 मार्च तक सभी सड़कें खोलने का भरोसा जताया। इससे पूर्व राहुल के दून पहुंचने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने भी स्वागत किया।
आप कार्यकर्ताओं काले झंडे दिखाने से पूर्व गिरफ्तार
देहरादून 23 फरवरी(निस)। रैली के लिए दून में आए राहुल गांधी को काले झण्डे दिखाने जा रहे आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सभी कार्यकर्ताओं को सभा होने तक पुलिस लाईन में ही रखा गया था। उद्योगपति मुकेश अंबानी से गैस सौदा रद्द करने सहित अन्य मांगों को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक संजय भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झण्डे दिखाने की रणनीति बनायी हुई थी। जैसे ही ‘आप’ के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता काले झण्डे ले कर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सहारपुर चैक से परेड ग्राउण्ड के लिए कूच करने लगे तो उसी समय पुलिस ने उनको वहीं घेर लिया। ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने इस गिरफ्तारी का जबरदस्त विरोध किया लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उनको गिरफ्तार कर पुलिस लाईन भेज दिया। गिरफ्तार होने वालों में संजय भट्ट, सुनिता सिंह, राजेश बहुगुणा, कमल देवराड़ी, विशाल चैधरी, मनोज काम्बोजतथा यशवीर आर्य शामिल थे।
भीड जुटाने को कांग्रेसियों ने झोंकी पूरी ताकत
देहरादून 23 फरवरी(निस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झांेक दी थी। दूर-दूर से आये लोगों की भीड़ को रोकने के लिए खाने की व्यवस्था भी की गयी थी। रेंजर्स ग्राउण्ड में खाना लेने के लिए लोगों की बड़ी लम्बी लाईन लगी दिखी। रविवार को कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की रैली के लिए भारी भीड़ जुटाने का दावाकांग्रेस के बड़े से लेकर छुटभैय्ये नेताओं ने किया था। अपने इस दावे को हर स्तर पर खरा साबित उतरने में इन नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हर नेता ने अपने क्षेत्र की मलिन बस्तियों तक के लोगों के हाथों में पार्टी के पोस्टर और झण्डे थमाकर परेड ग्राउण्ड तक पहंुचाया। लोगों लम्बी लाईन में लगे तभी मिला खाना की भीड़ सुबह 11 बजे से ही परेड ग्राउण्ड पहंुचने लग गयी थी लेकिन इन लोगों को इतनी देर तक सभा स्थल पर रोकना कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को भारी पड़ रहा था। इस दौरान जहां इन छुटभैय्ये नेताओं ने माईक संभाल कर भाषण बाजी में जनता को उलझाये रखा वहीं दूरस्थ क्षेत्रों से आयी जनता के लिए भी नेताओं नेखाने का इंतजाम भी कर रखा था। कहीं जनता को सभा स्थल में ही खाने के पैकेट और पानी पहंुचाया गया तो वहीं रेंजर्स ग्राउण्ड में खाना लेने के लिए लोगों की लम्बी लाईनें लगी हुई थी। लम्बी लाईन में घण्टों खड़े होने के बाद इन लोगों को खाना नसीब हुआ। चाहे जो भी हो लेकिन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सामने जबरदस्त भीड़ जुटा कर इन नेताओं ने अपनी और प्रदेश कांग्रेस की लाज बचा ली।
रैली के चलते नही लगा संडे मार्केट, व्यापारियों को करना पड़ा नुकसान का सामना
देहरादून 23 फरवरी(निस)। रविवार को परेड मैदान में आयोजित राहुल गांधी की रैली के चलते संडे मार्केट का कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। इस दौरान व्यापारियों को नुकसान का सामना करने पर विवश होना पड़ा। तिब्बती मार्केट में प्रत्येक माह के हर रविवार को संडे मार्केट लगता है। इस दिन रविवार को व्यापारियों द्वारा दुकानें लगायी जाती है। संडे मार्केट को खरीददारी के लिए दूर दराज से लोग संडे बाजार में खरीददारी के लिए पहंुचते है। जिससे यहां पर काफी भीड लगी रहती है। इससे व्यापारियों का कारोबार चलता है। परेड ग्राउंड में नेताओं की रैली से उनके कारोबार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पडता है। क्योंकि रैली के दौरान प्रशासन द्वारा संडे को लगने वाले बाजार कों बंद करा दिया जाता है। जिससे दुकानदारों के व्यापार पर इसका असर पडता है। 23 फरवरी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के दौरान परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन घोषित किया गया। इस दिन संडे मार्केट को लगने वाला बाजार भी बंद कराया गया। जिससे संडे मार्केट का कामकाज ठप रहा। इसके अलावा रैलियों के कारण तिब्बती मार्केट व इंदिरा मार्केट के कारोबार भी प्रभावित रहा। इससे पूर्व 15 दिसम्बर को हुई नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान भी रविवार के दिन इनका व्यापार प्रभावित रहा। रैलियों के चलते दुकानें बंद होने से दुकानदारों को काफी नुकसान झेलना पडता है। संडे मार्केट को बाजार बंद होने से पल्टन बाजार में इसका असर देखने को मिला। पल्टन बाजार में भीड का दबाव काफी बढ गया था। रविवार को संडे मार्केट बंद होने से खरीददारी के लिए आए लोगों ने पल्टन बाजार की ओर रूख किया। जिसके चलते पल्टन बाजार में काफी दबाव रहा। व्यापार बंद होने से नाराज दुकानदारों का कहना था कि राजनीतिक दल अपने स्वार्थों के लिए तो रैली का आयोजन कर लेते है, लेकिन उसका नुकसान हम जैसे गरीब व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानें बंद करके उठाना पड़ता है।
रैन बसेरा बनाने को दी गयी एनओसी निरस्त
देहरादून 23 फरवरी(निस)। एमडीडीए को रैन बसेरा बनाने को दी गयी एनओसी नगर निगम ने निरस्त कर दी। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नगर निगम व एमडीडीए को शहर में अलग-अलग स्थानों पर रैन बसेरा बनाने का निर्देश दिए थे। जिस पर एमडीडीए और नगर निगम ने संयुक्त काम शुरू किया। तीन स्थानों पर नगर निगम ने एमडीडीए को भूमि मुहैया करायी। जिस पर एमडीडीए रैन बसेरा बनाएगा। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के तीन स्थानों पर रैन बसेरे बनाने के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। एमडीडीए द्वारा शहर के चंदननगर,जीएमएस रोड व आईएसबीटी में नगर निगम के जमीनों पर रैन बसेरा बनाने की तैयारी की जा रही है। चंद्रनगर में रैन बसेरा बनाने के लिए नगर निगम द्वारा एमडीडीए को एनओसी दिया गया। चंदननगर में रैन बसेरा बनाने को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने विरोध कर कार्यालय में कामकाज ठप कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना था कि चंदननगर में निगम की आवासीय कालोनी है। यहां पर रैन बसेरा बनाए जाने से गंदगी का साम्राज्य हो जाएगा। जिससे कालोनी में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पडेगी। कर्मचारियों के विरोध के बाद निगम कर्मचारियों ने ने मेयर विनोद चमोली से वार्ता के बाद एमएनए से मिले। एमएनए अशोक कुमार ने एनओसी निरस्त करने की जानकारी दी। एनओसी निरस्त केबाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया।
रजत जयंती सम्मान समारोह का आयोजन
देहरादून 23 फरवरी(निस)। हिमालय पर्यावरण सोसाइटी द्वारा रविवार को रजत जयंती सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सहयोगी व उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
रविवार को एक होटल में हिमालयपर्यावरण सोसाइटी की ओर से रजत किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष जगदीश बाबला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संस्था कई वर्षो से कार्य कर रही है। इसके लिए कहीं से भी कोई आर्थिक सहयोग नहीं है। संस्था के सदस्य आपसी सहयोग से कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि संस्था ने पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा स्वयं सेवियों के सहयोग से यूकेलिप्टिस, अमलतास, तून,खैर, शीशम, हरड, बहेडा आंवला, नीम,कचनार, पीपल, पीलखन, बरगद आदि के चार लाख 85 हजार से अधिक पौधें का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था को एफआरआई एवं ईको टास्क फोर्स ओएनजीसी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शोभना वाही द्वारा समय-समय पर निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते है।
राहुल की सुरक्षा को लेकर चाक-चैबंद व्यवस्था
देहरादून 23 फरवरी(निस)। रविवार को राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चाक-चैबंद व्यवस्था की गयी थी। सभा स्थल की ओर प्रवेश करने वाले हर मार्ग पर दोहरी चैकिंग व्यवस्था की गयी थी जिसके चलते सड़क में लोगों की लम्बी लाईनें लगी हुई थी। परेड ग्राउण्ड में सभा के लिए लोगों की भीड़ को देखते हुए सभी प्रवेश मार्गों पर जबरदस्त भीड़ दिखायी दे रही थी। प्रवेश मार्गों में मेटल डिटेक्टर द्वार लगाये गये थे। सभा स्थल के समीप राहुल गांधी की रैली के लिए जा रहे लोगों की जबरदस्त चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग का एक घेरा पार करने के बाद परेड में भी मेटल डिटेक्टर लगाये गये थे जहां से इन लोगों को चैकिंग कराने के बाद ही भीतर जाने दिया जा रहा था। दोपहर बारह बजे तक तो खुफिया विभाग और पुलिस कर्मी चैकस हो कर लोगों की चैकिंग कर रहे थे लेकिन जब सभास्थल की ओर आने वाले लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तो इन्हें कण्ट्रोल करना पुलिस को भारी पड़ने लगा। जब सभा स्थल की ओर आने वाली भीड़ का दबाव बढ़ने लगा तो सुरक्षा कर्मचारियों ने भी चैकिंग के नाम पर खानापूर्ति करनी शुरू कर दी और लोगों को जल्दी-जल्दी भीतर भेजना शुरू कर दिया क्योंकि लोगों में राहुल को सुनने की जल्दी मची हुई थी।
जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया
देहरादून 23 फरवरी(निस)। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर अपनी सम्पति पर आपराधिक नियत से घूमने व मना करने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार माजरा निवासी अनिल कुमार जैन पुत्र प्रेमचन्द जैन ने पटेलनगर थाने में अरूण कुमार हाण्डा, पंकज कुमार हाण्डा व दो तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अनिल कुमार का कहना है कि उसका निंरजनपुर पटेलनगर में प्लाट है। जहां वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है। अनिल कुमार का कहना है कि ये लोग वहां आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की नियत से आये। उन्होंने जब ऐसा करने से इनको मना किया तो उन्होंने अनिल कुमार से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी।
फड़-खोखा प्रभावितों ने की भूख हड़ताल
पिथौरागढ/देहरादून,23 फरवरी (निस)़। ऐक्टू से संबद्व सोरघाटी फड़-खोखा यूनियन ने हटाए गए फड़-खोखा प्रभावितों को तत्काल नई दुकानें दिए जाने सहित सात सूत्रीय माॅगों को लेकर आज गांधी चैक में सात घंटे की भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल में सैंकड़ों फड़-खोखा प्रभावितों ने भाग लिया। उन्होने राश्ट्रीय फेरी नीति 2009 को तत्काल लागू करने की माॅग भी जोरदार ढंग से उठाई। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष और क्षेत्रीय कांग्रेसी विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। यूनियन के बैनर तले गाॅधी चैक में सात घंटों तक चली भूख हड़ताल में यूनियन के सदस्यों ने नगरपालिका और जिला प्रषासन की बेरूखी पर गहरा दुःख प्रकट किया। इस मौके पर हुई भूख हड़ताल की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष सुषील खत्री ने की। उन्होने हड़ताल की षुरूआत करते कहा कि सितंबर माह से लगातार नगरपालिका और स्थानीय प्रषासन के अधिकारियों से मुलाकात की जा रही है लेकिन अभी तक हटाए गए फड़-खोखा प्रभावितों को स्थाई और अस्थाई रोजगार के लिए नए स्थान और दुकानें उपलब्ध कराए जाने के मामलो को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यूनियन के दबाव में जिलाधिकारी ने एक कमेटी बनाई थी। जिसने अभी तक अपनी रिपोर्ट पर कोई तात्कालिक कदम नहीं उठाए है। यूनिययन अध्यक्ष खत्री ने कहा कि इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो गई है। फड़-खोखा चलाने वाले प्रभावित एकजुट होकर प्रषासन और जनप्रतिनिधियों की हकीकत सामने लाते हुए इनके खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन चलाएंगें। यूनियन के कोशाध्यक्ष विमलदीप फिलिप ने कहा कि फड़-खोखा प्रभावितों के हितों की अनदेखी अब ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। पिथौरागढ़ नगरपालिका परिशद ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों की भी अवहेलना की है। उन्होने कहा कि इस यूनियन को मजबूत बनाने के साथ ही राश्ट्रीय फेरी नीति के लाभों को आम सदस्यों तक पहुंचना भी हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सामने बने फड़-खोंखों को सूप्रीम कोर्ट के आदेषों के विपरीत हटाया गया तो नगरपालिका के अध्यक्ष और अधिषासी अधिकारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना का वाद दायर किया जाएगा। इस मौके पर राश्ट्रीय फेरी नीति लागू करने, टाउन वैंडिंग कमेटी का गठन करने, हटाए गए प्रभावितों को तुरंत व्यवसाय स्थल उपलब्ध कराने, फड़-खोखा हटाने से पूर्व पुनर्वास की व्यवस्था करने, सूचना अधिकार अधिनियम की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की माॅग जोरदार ढंग से उठाई गई। भूख हड़ताल स्थल पर हुई सभा का संचालन यूनियन अध्यक्ष सुषील खत्री ने किया और सभा को यूनियन के सचिव लक्ष्मण प्रसाद, ललित ढोकटी, जीवन राम, संतोश फुलेरा, सुभाश जोषी, त्रिभुवन खत्री, भूपेंद्र सिंह, नजर मोहम्मद, दीपक भैंसोड़ा, किषन सिंह, षेखर जोषी, ललित यादव ने विचार रखें। भाकपा माले के जिला सचिव जगत मर्तोलिया, जिला प्रवक्ता गोंविंद कफलिया, पत्रकार अंबिका माहरा ने भी यूनियन के समर्थन में भूख हड़ताल में बैठी और उन्होंने कहा कि ज्याद दिन तक उपेक्षा नहीं चलेगी। क्योंकि फड़-खोखा प्रभावितों के परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी जुटाने का संकट पैदा हो गया है।
जनरल खण्डूड़ी ने शोक जताया
देहरादून,23 फरवरी (निस)़। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूड़ी एवीएसएम ने पौड़ी जिले के चैबट्टाखाल तहसील के पास हुई कार दुर्घटना में छः लोगों की असमय मृत्यु होनेे पर शोक व्यक्त किया है तथा मृतकों के परिवारजनांे से फोन पर वार्ता कर गहरी संवेदना व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईश्वर मृतकों के परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पशु पक्षियों के संरक्षण को हो गम्भीर: जंगली
देहरादून,23 फरवरी (निस)़। पर्यावरण प्रेमी रामबाबू जंगली ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पशु पक्षियों के संरक्षण के प्रति गंभीरता अपनाई जाए व संबधित कानूनों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। पर्यावरण प्रेमी रामबाबू का मानना है कि राज्य पक्षी मोनाल जंगलों से लुप्त होते जा रहे हैं। लेकिन सरकार इनके संरक्षण के लिए कोई ध्यान नहीं दे रही है। पर्यावरण को यदि बचाना है तो पेड़ों का कटान रोकना बेहद जरूरी है। हमें जल, जंगल और जमीन को बचाना होगा, तभी जीव जंतु व पर्यावरण सुरक्षित रह पाएगा। उनका कहना था कि उन्होंने अपना सारा जीवन वन्य जीव जंतु, पक्षियों एंव पर्यावरण सुरक्षा में बिना किसी स्वार्थ के लगा दिया है और सरकार से मांग करते हैं कि पेड पौधों के कटान पर रोक लगाए तथा इनका अनावश्यक दोहन रोका जाए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय उद्यान एंव अभ्यरणों के आस-पास मानवीय गतिविधियों पर रोक लगाये जाने की मांग को भी जोरदार ढंग से उठाया। इसके अलावा रासायनिकों के अनावश्यक इस्तेमाल से विलुप्त हो रहे पक्षियों और जानवरों की भी रक्षा होनी चाहिए।