Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

भाजपा को हराने में समाजवादी पार्टी ही समर्थ : मुलायम

$
0
0

mulayam singh yadav
समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों से सीधी लड़ाई सपा से है। सांप्रदायिकता फैलाने वाला प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी गुजरात में नरसंहार का दोषी है। सब यही उम्मीद करते हैं कि सपा ही भाजपा को हराने में समर्थ होगी। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि जब सपा ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी तो इससे सांप्रदायिक ताकतों की पराजय होगी, वहीं केंद्र में सरकार के गठन में पार्टी की निर्णायक भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी शामिल है। इन सबको समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही सबक सिखाएंगे। यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अब अपने चुनाव क्षेत्रों में डट जाएं। लोकसभा चुनावों की लड़ाई गांव-घर-मुहल्लों तक लड़ी जानी है। सपा सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को परिचित कराना है। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को याद रखना चाहिए कि सपा ने अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबा संघर्ष किया है और सांप्रदायिकता के खिलाफ तो शुरू से ही जंग लड़ी है। सपा ही भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को दिल्ली की सत्ता से दूर किए हुए है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>