Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार के भोजपुर में बारात में गोली चलने से 2 की मौत

$
0
0

bihar map
बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र में मंगलवार को देर रात एक बारात के मनोरंजन के लिए हो रहे नृत्य कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गई। अगिआंव के थाना प्रभारी कुंवर प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को बताया कि अगिआंव निवासी राजेन्द्र सेठ के घर में आई बारात के स्वागत और उनके मनोरंजन के लिए नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में गोली चल गई जिसमें नृत्य देख रहे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम छोटू कुमार (12 वर्ष) और योगेन्द्र साव (35 वर्ष) हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है, जिसमें एक व्यक्ति को नामजद तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles