Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

नौसेना प्रमुख ने इस्तीफा स्वीकारने का अनुरोध किया था : एंटनी

$
0
0

a k antony
रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल डी.के.जोशी ने व्यक्तिगत रूप से उनका इस्तीफा स्वीकारे जाने का अनुरोध किया था और इसलिए उन्होंने इसे मंजूर कर लिया। एडमिरल जोशी ने पनडुब्बी हादसे के बाद बुधवार को पिछले कुछ महीने से नौसेना के पोतों में हो रही दुर्घटनाओं की नौैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। बुधवार की दुर्घटना में सात नौसैनिक घायल हो गए और दो लापता हैं। 

एंटनी ने मीडिया को बताया, "मैं पूरे घटनाक्रम से बेहद दुखी हूं। एडमिरल जोशी ने बुधवार को मुझसे मुलाकात की और मुझे अपना इस्तीफा सौंपा और तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकारे जाने का अनुरोध किया, इसलिए मैंने इसे मंजूर कर लिया।"रक्षा मंत्री ने कहा, "नौसेना प्रमुख पूरी घटना से दुखी थे और घटना की जिम्मेदारी ले ली।"

मुंबई से 80 किलोमीटर दूर अरब सागर में पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरत्न के कंपार्टमेंट से अचानक धुआं निकलने लगा था, इस दौरान इसका समुद्र के अंदर परीक्षण चल रहा था। घायल नाविकों को मुंबई स्थित नौसैनिक अस्पताल आईएनएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>