Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

दुर्घटनाग्रस्त पनडुब्बी सिंधुरक्षक में फंसे 2 अफसरों की मौत

$
0
0
मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुई पनडुब्बी सिंधुरक्षक के दो अफसरों की मौत हो गई है। नौसेना ने दोनों अफसर की मौत की पुष्टि कर दी है। दोनों अफसर हादसे के बाद से ही लापता थे और इन्हें ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।


रक्षक पनडुब्बी के कंपार्टमेंटों में बुधवार सुबह धुंआ भर जाने के बाद सात भारतीय नौसैनिक घायल हो गए थे और दो लापता हो गए थे। पनडुब्बी के कंपार्टमेंट संख्या तीन में हुई दुर्घटना के समय में 94 नौसैनिक सवार थे। धुएं से लड़ने के क्रम में सात नौसैनिक धुंए की चपेट में आ गए थे। जहरीले धुंए को सांस में लेने से बेहोश हुए सैनिकों को मुंबई के अस्पताल में लाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>