Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता

$
0
0
up-congress-in-favor-of-contest-election-alone
नयी दिल्ली, 23 नवंबर, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के नेता राज्य में बिहार की तर्ज पर महागठबंधन करने की बजाए पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के कांग्रेस विधायकों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई थी जिसमें उन्होंने एक स्वर में राज्य में अकेले विधानसभा का चुनाव लड़ने की राय व्यक्त की है। बैठक में हुई चर्चा के दौरान नेताओं ने कहा कि पार्टी राज्य में मजबूत स्थिति में है और उसे अपने बूते पर चुनाव लड़ना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए कांग्रेस बिहार की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी महागठबंधन करने की रणनीति पर विचार कर रही है। 

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में कांग्रेस को 40 सीटें दी गयी थीं और उसने इन सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस बार पार्टी को पिछली बार से कई अधिक सीटें मिली थीं जिससे कांग्रेस बेहद उत्साहित है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश के सहारनपुर दौरे के संबंध में उन्होंने कहा कि श्री गांधी किसानों, गरीबों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी यह लड़ाई संसद के भीतर और बाहर जारी है तथा वह पूरी ताकत के साथ यह लड़ाई लड़ रहे हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>