Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

बिहार : कामरेड सुभगलाल यादव के निधन पर शोक

$
0
0
cpi-logo
पटना, 30 नवम्बर।, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने मधुबनी जिला के कम्युनिस्ट नेता का॰ सुभगलाल यादव के निधन पर शोक संदेष प्रसारित किया. का॰ सुभगलाल यादव का दुखद निधन अपने गाँव में हो गया। वे मधुबनी के लौकही अंचल के अन्तर्गत छातापुर गाँव के रहने वाले थे। वे 1952 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने और जीवन की अन्तिम सांस तक पार्टी में बने रहे। 

वे बहुत दिनों तक पार्टी के जिला सचिव और बिहार राज्य परिषद के सदस्य भी रहें। वे जनता के बीच एक जुझारू कम्युनिस्ट के रूप में प्रतिष्ठित थे। का॰ सत्य नारायण सिंह दिवंगत साथी सुभगलाल यादव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी और राज्य के वामपंथी आन्दोलन को भारी क्षति हुई है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>