Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

बिहार : बेनीपट्टी की विधायक भावना झा ने मैथिली में शपथ ली

$
0
0
bhawna-jha-took-oath-in-maithili
पटना। आज 16 वें विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। सबसे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी,उर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव आदि मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी। आज साढ़े तीन घंटे में 234 विधायकों ने शपथ ली। 8 विधायक गैर हाजिर थे।विधायक बसंत कुमार के निधन पर 1 सीट रिक्त है। प्रोटेम स्पीकर सदानंद सिंह ने 5 भाषा में शपथ ग्रहण करने की व्यवस्था की। हिन्दी, मैथिली, संस्कृत, उर्दू और अंग्रेजी। 1-1 विधायकों ने उर्दू और अंग्रेजी में शपथ लिए। शेष विधायक हिन्दी,मैथिली और संस्कृत में शपथ लिए। 

आज बेनीपट्टी की विधायक भावना झा ने मैथिली में शपथ ली। हम, भावना झा, जे विधान-सभाक लेल सदस्य निर्वाचित भेलहूँ अछि, ईश्वरक शपथ लैत छी/ सत्य निष्ठा सँ प्रतिज्ञान करैत छी कि हम विधि द्वारा स्थापित भारतक संविधानक प्रति श्रद्धा आओर निष्ठा राखब, हम भारतक प्रभुता आओर अखंडता अक्षुणण राखब एवं जाहि पद केँ हम ग्रहण करय बला छी, ओकर कत्र्तव्यक श्रद्धापूर्वक निर्वहन करब। शपथ ग्रहण करने के बाद विधायक भावना झा ने कहा कि  बेनीपट्टी विधानसभा के मतदाताओं का बहुत बहुत धन्यवाद। भावना झा ही नहीं आप सब विधायक हैं , आप सबका साथ चाहिए कदम से कदम मिलाकर बेनीपट्टी के विकास के लिए। बाबा जी मिश्रा ने कहा कि बहुत निक आहाँक प्रयासा ।इससे मैथिल अपने को गौरवांबित महसूस कर रहें हैं ।आप क्षेत्र के विकास के लिए तो कृत संकल्पित हैं हीं ।हम लोग भी आपका हर कदम पर साथ देंगे ये भरोसा रखें।

बिहार विधान सभा में शपथ लेने के बाद मैथिली में शपथ लेने वाली भावना झा ने मोबाइल से फोटो खिंची। इस हरकत से प्रोटेम स्वीकर सदानंद सिंह ने फटकार लगाया। इस पर भावना झा ने कहा कि प्रथम बार चुनकर आयीं हैं। नियम की जानकारी नहीं होने के कारण मोबाइल से फोटो खींच ली। अब से नहीं होगा। इस बीच सर्वानुमति से विजय चैधरी को बिहार विधान सभा के अध्यक्ष बनना निश्चित है। पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी के अध्यक्षीय आसन्न पर बैठेंगे। बुधवार को विजय चैधरी पदभार ग्रहण करेंगे। 

बांकीपुर गल्र्स हाई स्कूल से मैट्रिक और पटना वीमेंस काॅलेज से उच्च शिक्षा ग्रहण की हैं। डाॅ0 सुभाष झा से विवाह हुआ है। बिहार प्रदेश कांग्रेज कमिटी की सक्रिय सदस्य रही हैं नवनिर्वाचित विधायक भावना झा। बिहार प्रदेश कांगे्रस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह ने बधाई दी हैं और हर पग पर सहयोग करने का वादा किया है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>