Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

बिहार : एक चौधरी गए और दूसरे चौधरी आ गए

$
0
0
  • दो बार सभाध्यक्ष बनने का अवसर मिला था उदय नारायण चौधरी 

vijay-kumar-chaudhry-bihar-assembly-speker
पटना। पटना। नवनिर्वाचित विधायक है विजय कुमार चौधरी। 16 वें बिहार विधान सभा के सदस्य हैं। में नवनिर्वाचित विधायक विजय कुमार चौधरीगए थे और बिहार विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में बाहर आए। प्रोटेम स्पीकर सदानंद सिंह ने सदन में कहा कि विजय कुमार चौधरी के पक्ष में 11 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। रामदेव राय ने प्रस्ताव किया और अशोक कुमार ने अनुमोदन किया।तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रस्ताव किया और अब्दुल बारी सिद्दकी ने अनुमोदन किया। जीतन राम मांझी ने प्रस्ताव किया और श्रवण कुमार ने अनुमोदन किया। सदन में मौजूद सभी माननीय सदस्यों ने सर्वानुमति से ‘हां’ में मेज थपकाकर ध्वनिमत से स्वीकृत प्रदान कर दिए। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने अध्यक्ष के आसन्न पर विराजमान किया। 

बिहार विधान सभा के प्रथम सभाध्यक्ष है श्री रामदयालु सिंह 23.07.1937-11.11.1944। श्री बिन्देश्वरी प्रसाद वर्मा 25.04.1946-14.03.1962।डाॅ0 लक्ष्मी नारायण सुधंाशु 15.03.1962-15.03.1967।श्री धनिकलाल मंडल 16.03.1967-10.03.1969। श्री राम नारायण मंडल 11.03.1969-20.03.1972। श्री हरिनाथ मिश्र 21.03.1972-26.06.1977। श्री त्रिपुरारी प्रसाद सिंह 28.06.1977-22.06.1980।श्री राधानन्दन झा 24.06.1980-01.04.1985 ।श्री शिवचन्द्र झा 04.04.1985-23.01.1989। श्री मोहम्मद हिदायुतल्ला खाँ 27.03.1989-19.03.1990। श्री गुलाम सरवर 20.03.1990-09.04.1995। श्री देव नारायण यादव 12.04.1995-06.03.2000।श्री सदानन्द सिंह 09.03.2000-28.06.2005 ।श्री उदय नारायण चैधरी 30.11.2005-29.11.2010। श्री उदय नारायण चैधरी 02.12.2010-28.11.2015 और श्री विजय कुमार चैधरी 02.12.2015 - हैं। 

इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप एक दल के ही नहीं रहे। आप सभी दलों के आदमी हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार नौजवान सदन में हैं। इनको दिशा निर्देश कार्य करने का काम करेंगे। प्रेम कुमार ने कहा कि आपके नेतृत्व में सदन सुचारूपूर्ण से चलेगा। हमलोग सहयोग करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंच पर बैठने वाले पंच का ही व्यवहार होना चाहिए। सर्वसम्मति से सभाध्यक्ष विजय कुमार चैधरी का जन्म 8 जनवरी 1957 ( उम्र 58) को हुआ है। इनके धर्मपत्नी का नाम गंगा चैधरी है। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। दलसिंहसराय,समस्तीपुर के रहने वाले हैं। पटना विश्वविघालय से उच्च शिक्षा ग्रहण किए। आरंभ में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य थे। उसके बाद जनता दल (यूनाइटेड) में चले गए। जल संसाधन मंत्री थे। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>