Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79262

समावेशी होगा झारखंड का बजट : मुख्यमंत्री

$
0
0
jharkhand-budjet-for-all-raghubar-das
धनबाद, 6दिसम्बर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य का आगामी बजट समावेशी होगा और बजट समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया जायेगा। श्री दास ने आज यहां कोयलानगर स्थिति बीसीसीएल के कम्युनिटी हाल में आयोजित बजट पूर्व संगोष्ठी में कहा कि इसी के लिए सरकार आपसे सुझाव लेने के लिए खुद चलकर आपके पास आयी है। सरकार वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए बजट में किन किन चीजों का प्रावधान करे, इसके लिए प्रमंडलीय स्तर पर बजट पूर्व संगोष्ठी का आयोजन कर लोगों के सुझाव लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी में आये एक एक सुझावों पर विचार करते हुए सरकार बजट में इसे शामिल करने का प्रयास करेगी। सरकार राज्य की जनता का सर्वांगीण विकास करने के प्रति कृत संकल्पित है। श्री दास ने कहा कि सरकार टीम भावना के तहत काम कर रही है। राज्य की जनता ने 14 साल के बाद झारखंड में एक बहुमत की सरकार बनायी है, जिसका नेतृत्व करने का मौका एक सामान्य मजदूर परिवार में जन्मे मजदूर के बेटे को दिया है। हमारे लिए राजनीति एक मिशन है। यह सेवा का साधन है। इसी के तहत हम झारखंड की दशा एवं दिशा सुधारने में लगे हैं। हमारी सरकार टीम भावना के साथ काम कर रही है। हम राज्य को विकसित, समृद्धशाली और स्वावलम्बी बनाने में पूरी टीम के साथ मेहनत कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि झारखंड 29 वें स्थान से तीसरे स्थन पर आ गया। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ साथ जनता की भागीदारी सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। हम जनता की भागीदारी से राज्य से गरीबी, बेरोजगारी और अभाव को दूर कर राज्य का चौमुखी विकास कर सकते हैं। इसलिए राज्य के विकास में जनता की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनता की भागरीदारी नहीं रहेगी तो किसी भी योजना में सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के पिछड़ापन होने का मुख्य कारण यह है कि हम विभिन्न समुदाय में बंटे हुए हैं। हम सब एक हैं, ऐसी आवाज समाज के हर गलियारे से आये। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा किया है और हम राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त बनायेंगे। इसके लिए निगरानी समिति का गठन किया जा रहा है और सरकार इस दिशा में काम कर रही है। कार्य संस्कृति में सुधार लाया जा रहा है ।भ्रष्ट अधिकारियों पर अंकुश लगाने का काम हमारी सरकार कर रही है। हमारे सरकार मे बिचैलियों और दलालो की नही चलेगी। बिचैलियों और दलालों का हमारे सरकार में कोई स्थान नहीं हैं। हालांकि उन्होंने माना कि व्यवस्था को सुधरने में थोड़ा समय लगाता है। इसके लिए उन्होंने राज्य की जनता को धैर्य रखने की अपील करते हुये कहा कि राज्य का समग्र विकास कैसे हो, इसके लिए हमारी सरकार प्रयासरत है। सरकार लोगो से विचार आमंत्रित कर रही है। बजट पूर्व आज की संगोष्ठी में ढेर सारे महत्वपूर्ण सुझाव आये हैं।सरकार राज्य की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणों को पहुचायेंगे। हमे विकास को जनआन्दोलन का रूप देना है। अतीत से प्रेरणा लेकर नये झारखंड के निर्माण के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है। क्योंकि हमारा मानना है कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणें नहीं पहुंचेगी तब तक राज्य का सर्वांगीण विकास नहीं हो पायेगा। 

श्री दास ने कहा कि अगले पांच साल में झारखंड देश के विकसित राज्य की श्रेणी में आ जायेगा। उन्होंने कहा कि हम आलोचना को प्रशंसा मानते हैं। आलोचना से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमारी सरकार झारखंड को आईटी सेक्टर में विकसित कर रही है। सभी काम आनलाइन करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए आईटी सेक्टर को बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को आन लाइन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज मिलकर काम करे तो झारखंड पांच साल के पहले विकसित राज्य बन जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को अपने हांथें में किसी को लेने नहीं दिया जायेगा। सरकार विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए कड़े कदम उठा रही है। राज्य में कानून का शासन चलेगा। इसके लिए पुलिस प्रशज्ञसन को सख्त निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालो के साथ सख्ती से निपटने के लिए पुलिस बल को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस अपना काम करेगी। कानून व्यवस्था मे किसी का हस्तक्षेप बर्दास्त नहीं किया जायेगा। श्री दास ने कहा कि गांवों के विकास के बिना राज्य के विकास की कल्पना करना बेमानी होगा। जबतक गांवों का विकास नहीं होगा तबतक राज्य विकास नहीं कर सकता। इसलिए हमने गांवों के विकास पर ज्यादा जोर दिया है। उन्होंनेें कहा कि गांवों के विकास के लिए तालाबांें का जिर्णाद्धार कराने,चेकडेम का निर्माण करने, गांवों में छोटे छोठे बांध बनावाने,बोराबांध की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए आगामी बजट में प्रावधान किये जायेगे। सरकार अपना गांव अपना काम का सपना साकार करने जा रही है। गांवों में बुनियादी व्यवस्था को सुदृढ किया जायेगा। इसके लिए बजट में अलग से प्रावधान करेगी सरकार। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार स्कील झारखंड बनाने की दिशा में काम कर रही है। प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन स्कील इंडिया को ध्यान में रखते हुए हर हांथ में हुनर देने की योजना पर काम किया जा रहा है। ताकि राज्य में कोई भी बेरोजगार नहीं रहे। उन्होंने कहा कि धनबाद में कोयलांचल विश्व विद्याालय बनाने की एक लम्बे अर्से से मांग की जा रही है। हमारी सरकार इस पर विचार कर रही है। धनबाद में कोयलांचल विश्व विद्यालय की स्थापना की जायेगी। यहां के जनप्रतिनिधियों ने हमारे सामने मांग को रखा है। सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। सरकार राज्य में तकनीकी शिक्षा के लिए तकनीकी विश्व विद्याालय खोलने जा रही है। इसके लिए राष्ट्रपति से स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि बोकारो इंजीनियरिंग कालेज को सरकार के प्राचार्य को निर्देश दिया है। स्कूलो में सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। श्री दास ने कहा कि वर्ष 2019 तक झारखंड पावर हब के रूप में स्थापित हो जायेगा और यह राज्य देश को बिजली देगा। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2017 तक राज्य के घरघर में बिजली पहुंचायेंगे। उन्होंने विस्थापितों को मच्छली पालन से जोड़ने, विक्षिप्त महिलाओं के लिए व्यवस्था करने, आदिवासियों को वनपट्टा देने के काम में तेजी लाने,अवरख खनन का आक्सन करने, राज्य से पलायन रोकने और रोजगार का अवसर प्रदान करने की भी बात कही। संगोष्ठी का संचालन योजना एवं वित विभाग के प्रधान सचिव पीएन मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल की आयुक्त वीणा श्रीवास्तव ने किया। संगोष्ठी में सांसद पीएन सिंह, सांसद रवीन्द्र पांडेय, विधायक राज सिन्हा, ढुल्लू महतो, फूलचंद मंडल, संजीव सिंह,के अतिरिक्त प्रायः सभी विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव उपस्थिति थे। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79262

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>