टीच नेक्स्ट द्वारा सामाजिक विज्ञान को समझना हुआ आसान
बड़वानी 08 दिसम्बर/टीच नेक्स्ट द्वारा सामजिक विज्ञान विषय की विषय वस्तु को दृश्य-श्रव्य के माध्यम से आसानी से समझाया गया। प्रशिक्षण में हड़प्पा सभ्यता, मोहन जोदड़ो सभ्यता एवं उनका पतन, गुप्तकाल, मौर्यकाल, मध्यकालीन भारत का इतिहास, भारत में संसाधन, 1857 की क्रांति, स्वातंत्रोतर भारत की घटनाएं, भारतीय संविधान का निर्माण, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, आर्थिक प्रणाली एवं आर्थिक विकास एवं नियोजन, वैश्वीकरण के विषय में सचित्र जानकारी प्रदान की गई। उक्त प्रशिक्षण सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के निर्देशन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मनीषा गौतम के मार्गदर्शन में दिया गया।