Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

आप समर्थकों का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन, पथराव

$
0
0

arvind kejriwal
गुजरात में पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को पुलिस द्वारा रोके जाने की खबर फैलते ही बुधवार को आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पर धावा बोल दिया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के भीतर से कुर्सियां फेंकी और पथराव किया। आप की नेता शाजिया इल्मी ने मीडिया को बताया कि पार्टी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पहुंची थी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनपर पत्थर फेंके।

अशोक रोड स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर जुटी आप कार्यकर्ताओं की भीड़ को भगाने के लिए पुलिस को जल तोप से पानी की बौछार करनी पड़ी। राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के गुजरात में विकास के दावों की जांच करने के लिए चार दिवसीय यात्रा शुरू होने के तुरंत बाद ही पुलिस ने उत्तरी गुजरात के एक गांव में केजरीवाल के काफिले को रोक लिया और थाने ले गई। इस घटना के थोड़ी देर बाद ही दिल्ली में प्रदर्शन शुरू हो गए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को महज 30 मिनट के बाद ही छोड़ दिया गया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>