मलेशिया एयरलाइंस का लापता विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 239 यात्री सवार थे। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर वियतनाम के समुद्र में डूब गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना की पुष्टि वियतनाम के फिफ्थ नैवल रिजन के पॉलिटिकल कमिसार रियर एडमिरल नजियो वान फाट ने की।
इससे पहले चीन के सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (सीएएसी) ने बी777-200 विमान के लापता होने की पुष्टि की थी, जिसमें 12 चालक दल के सदस्यों और 160 चीनी नागरिकों सहित 239 यात्री सवार थे।
सिन्हुआ के अनुसार, मलेशिया एयरलाइंस ने बताया कि एमएच370 विमान मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से शनिवार तड़के चीन के लिए रवाना हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, हो ची मिन्ह के ऊपर उड़ान भरने के दौरान इसका नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था।