Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

उदयपुर : आचार्य देवेंद्र प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न्

$
0
0
प्रतिभा सम्मान समारोह में 75 प्रतिभाएं सम्मानित 
  • प्रतिभा प्रोत्साहन को आगे आएं समाजजन : कटारिया


jain news
समाज में कई प्रतिभाएं हैं, जिन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। समाज में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए, जिनसे प्रतिभाओं का उत्साह बढ़े। समाज में कई बच्चे निर्धन परिवार से होने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। निर्धन प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए समाजजनों को आगे आना चाहिए। उन्हें समाज स्तर पर आर्थिक मदद दें। ये विचार पंचायतीराज व ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को शास्त्री सर्किल स्थित तारक गुरु ग्रंथालय में आयोजित आचार्य देवेंद्र प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यक्त किए। पुष्करवाणी ग्रुप ने जानकारी लेते हुए बताया कि आयोजन में समाज की 75 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। अध्यक्षता युवा शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मेहता ने की। मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त अनिल जैन ने कहा कि समाज को प्रतिभाओं के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने चाहिए। समाज का भविष्य युवाओं पर निर्भर है, ऐसे में प्रतिभाओं को आगे लाने की जिम्मेदारी भी समाज की ही है। युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में भागीदारी बढ़ानी चाहिए। इससे पहले समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व मंगलाचरण से हुई। स्वागत भाषण युवा शाखा संभाग अध्यक्ष अरविंद जारोली ने दिया। वार्षिक प्रतिवेदन महामंत्री जितेंद्र मारू ने प्रस्तुत किया। कुंदनमल सेठिया फतहनगर, अशोक कुमार जैन प्रतापगढ़, महेश तातेड़ डूंगला, प्रांतीय अध्यक्ष संजय भंडारी ने भी विचार रखे। नितिन सेठिया, विकास छाजेड़, राजेंद्र कोठारी, चंदन बड़ाला, सिद्धार्थ तातेड़, राजेंद पोखरना, मनीष दाणी, अरविंद झगड़ावत, हेमंत दक, जय प्रकाश कोठारी, दिलीप लसोड़, सुनिल मारू, उम्मेद कंठालिया, मनोज गड़बड़ा, सुधीर जैन, कमल पोखरना आदि मौजूद थे। संचालन कपिला कंडालिया, ऋतु मारू ने किया। धीरज छाजेड़ ने आभार जताया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>