पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी विधायक गीता कोड़ा जय भारत समानता पार्टी से सिंहभूम सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। पार्टी सूत्रों नें आज बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा इस बार सिंहभूम सुरक्षित क्षेत्र से चुनाव नहीं लडेंगे और अपनी जगह अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारेंगे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा 2009 के लोकसभा चुनाव में चाईबासा सुरक्षित क्षेत्र से निर्दलीय सांसद चुने गये थे जबकि उनकी पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गयी थी।