Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

कांग्रेस ने दिल्ली से अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

$
0
0
कांग्रेस ने दस अप्रैल को दिल्ली की सात सीटों पर होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को अपने पांच उम्मीदवारों को दोबारा मैदान में उतारा लेकिन पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के प्रत्याशियों पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।

कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्नी ने पार्टी के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें नई दिल्ली से मौजूदा सांसद अजय माकन, उत्तर पूर्वी दिल्ली से जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से संदीप दीक्षित, चांदनी चौक से कपिल सिव्बल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से कृष्णा तीरथ को फिर से टिकट दिया गया है।

पार्टी दिल्ली की सातों सीटों पर काबिज है, किंतु उसने पश्चिमी दिल्ली जहां से महाबल मिश्रा और दक्षिण दिल्ली जहां से रमेश कुमार मौजूदा सांसद है। फिलहाल इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। चांदनी चौक में सिव्बल का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन और आम आदमी पार्टी (आप) के पत्नकार से नेता बने आशुतोष से होगा।

माकन का मुकाबला आप के पत्नकार से राजनीति में उतरे खोजी पत्नकर आशीष खेतान और भाजपा की जानी मानी वकील मीनाक्षी लेखी से होगा। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्नी शीला दीक्षित के पुत्न संदीप पूर्वी दिल्ली में भाजपा के महेश गिरि और आप की तरफ से महात्मा गांधी के पौत्न राजमोहन गांधी से टककर होगी।उत्तर पूर्वी दिल्ली से जयप्रकाश अग्रवाल की भिड़ंत आप के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में समाज शास्त्न के प्रोफेसर आनंद कुमार और भाजपा के भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी से होगी। तीरथ को इस बार भाजपा के उदित राज से भिड़ना होगा। इस सीट पर आप के उम्मीदवार महेन्द्र सिंह ने नाम वापस ले लिया है और उम्मीद है कि पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्नी राखी बिडलान को मैदान में उतारा जाएगा। कांग्रेस ने इस बार दिल्ली की सात सीटों में से नई और उत्तर पूर्वी दिल्ली से चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन किया था जिसमें माकन और अग्रवाल चुने गए थे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles