Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

हिमाचल प्रदेश की विस्तृत खबर (21 मार्च )

$
0
0
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा सैनिक के निधन पर शोक व्यक्त

शिमला,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)। राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने चौथी डोगरा रैजिमेंट के श्री दौलत राम राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री राणा कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के रहने वाले थे और पश्चिम बंगाल में चक्रवात में घिरने के कारण उनका निधन हो गया था उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंग्त आत्मा की शांति और शहीद के शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा श्री खुशवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त

शिमला,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)। राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने प्रसिद्ध लेखक तथा विख्यात पत्रकार श्री खुशवंत सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री खुशवंत सिंह विगत कई दशकों से साहित्य तथा पत्रकारिता जगत में सक्रिय थे और उन्होंने इस क्षेत्र में अनेक नवीन मानक स्थापित किए। उन्हें व्यंग्य के लिए जाना जाता था और काव्य में उनकी विशेष रूचि थी। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी श्री खुशवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक श्री राजेन्द्र सिंह ने भी श्री खुशवंत सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

रैली को सफल बनाने को आभार

शिमला,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चैहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं जो प्रदेश के कोने-कोने से इस रैली में पंहुचे थे को बधाई दी और कहा की प्रदेश के कोने से कोने से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी के बहुमुल्य विचारों को सुना और वापस जाकर ये कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्ररित करेगें। संजय सिंह चैहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस विशाल रैली के सफल आयोजन के लिए नियुक्त प्रभारियों, जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला को भी बधाई दी है जिनका इस विशाल रैली के सफल आयोजन में अह्म योगदान रहा है।

डॉ. अम्बेदकर नेशनल मैरिट अवार्ड 

himachal news
कुल्लू,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)। डॉ. अम्बेदकर नेशनल मैरिट अवार्ड के अंतर्गत कुमारी रितु पुत्री श्री हेत राम, गांव कलहैली, डाकघर बजौरा, जिला कुल्लू को 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किया गया। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विनय सिंह ठाकुर द्वारा छात्रा को 50 हजार रूपये की राशि सहित प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 

राहुल की धर्मशाला रैली रही ऐतिहासिक-सुधीर
    
धर्मशाला, 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)। शहरी विकास एवं आवास मंत्रीसुधीर शर्मा ने धर्मशाला में आयोजित राहुल गांधी की विशाल रैली को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बताया है।उन्होने कहा कि भाजपा धर्मशाला में एकत्रित हुई भीड को देखकर बौखला गई है तथा लोगो को आधारहीन बयानबाजी करके गुमराह कर रहे है परन्तु प्रदेश की जनता अब भाजपा के खोखले नारो एवं वायदों को भलिभांति जान चुकी है और इनके बहकावे में आने वाले नहीं है। सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास का पर्याय है तथा कांग्रेस पार्टी का उददेश्य देश व प्रदेश क ा विकास एवंजनता की सेवा करना है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश में 110 वर्ष पुराना इतिहास है तथा राष्ट्र को गुलामी की बेडिय़ो से मुक्त कराने के अतिरिक्त देश में अब तक हुए विकास का श्रेय कांग्रेस पार्टी और नेहरू परिवार का सर्वाधिक योगदान रहा है। उन्होने कहा कि युपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह के गतिशील नेतृत्व में जहां देश विश्व की एक महान शक्ति बनकर उभरा है वहीं पर हिमाचल प्रदेश में अब तक हुए विकास का श्रेय कांग्रेस पार्टी तथा मुख्यमंत्री डा0 वाईएस परमार एवं श्री वीरभद्र सिंह को जाता है। उन्होने कहा कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को उनकी कार्यशैली को देखते हुए नकार दिया था और अब लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी चारों सीटो को फ तह करेगी। उन्होने कहा कि श्री राहुल गांधी युवा पीढी के प्रेरणा स्त्रोत है तथा देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में विशेषकर युवाओं का बहुत सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होने राहुल गांधी की दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की पैरवी कर रहे है जोकि बहुत बडी बात है। उन्होने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा राजीव अन्न योजना,आरटीआई,शिक्षा का अधिकार,मनरेगा,सर्वशिक्षा अभियान जैसे कार्यक्रम चलाकर आम जनता को लाभ पहुंचाया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 50 वर्ष से अधिक राजनैतिक अनुभव के फ लस्वरूप प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल रही है तथा एक वर्ष के कार्यकाल में वीरभद्र सिंह द्वारा जनहित में लिए गए निर्णय लोगो के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहे है। उन्होने कहा कि भाजपा प्रदेश में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रही है और बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी करके लोगो का ध्यान बांट रही है परन्तु भाजपा की स्थिति ‘खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसी हो गई है। उन्होने कहा कि भाजपा मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है परन्तु प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चारो सीटे कांग्रेस की झोली में जाएगी और केन्द्र में तीसरी बार यूपीए सरकार अपना वर्चस्व कायम करेगी।

लोकतंत्र का सशक्त हथियार है- सूचना का अधिकार अधिनियम

धर्मशाला, 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)। ‘‘ सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 लोकतंत्र का सशक्त हथियार है। इस अधिनियम से न केवल सरकारी कार्यों में पारदर्शिता ही आई है, बल्कि विकास कार्यों की समयबद्धता भी निर्धारित हुई है। यह उद्गार हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान फेयरलॉन शिमला एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हि0प्र0 के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘सूचना का अधिकार अधिनियम’’ पर अब्दुल्लापुर में आयोजित ‘‘फोक मीडिया शो’’ के पश्चात प्रकट करते हुए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, कांगड़ा, मु0अमीन शेख चिश्ती ने प्रकट करते हुए बताया कि इस अधिनियम की विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए 21 से 24 मार्च, 2014 तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटकों, गीत-संगीत व भाषणों के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक लोगों को इस अधिनियम के बारे जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, कांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों विभागीय अनुमोदित सांस्कृतिक दलों की शिमला में कार्यशाला आयोजित की गई थी, जहां उन्हें इस अधिनियम के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण देकर फील्ड में प्रचार करने के लिए रवाना किया है। इस मौके पर फोक मीडिया ग्रुप द्वारा ‘‘लेई लैणी सारी जानकारी हूंण हौणी सब जानकारी, कम जेड़ा भी हौण सरकारी, नोई लहर चलाणी सूचना दा अधिकार क्या है गल सुनाणी’’ गीतों के अतिरिक्त स्थानीय बोली में नुक्कड़ नाटक ‘‘नोई लौ’’ भी प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व कलाकारों द्वारा तियारा में भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर करनैल राणा सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी, रवि कुमार सहायक रेडियो अभियंता सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए उपभोक्ता सैमीनार आयोजित, रेट, वेट और डेट अवश्य देखें उपभोक्ता- बलवंत सिंह

धर्मशाला, 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा श्री बलवंत सिंह की अध्यक्षता में गत सायं पंचायत समिति रैत में उपभोक्ता सैमीनार का आयोजन किया गया जिसमें इस क्षेत्र के लगभग 155 लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस सैमीनार में उपभोक्ताओं को उपभोक्त संरक्षण अधिनियम-1986 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का ब्यौरा प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता बाजार से कोई भी वस्तु खरीदते समय कैशमेमो या बिल अवश्य लें तथा उपभोक्ता बाजार से जब भी कोई डिब्बाबंद वस्तुएं खरीदें तो रेट, वेट और डेट संबंधी अन्य अनिवार्य घोषणाएं जरूर देखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की ठगी का शिकार न होना पड़े। श्री बलवंत सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार का धोखा होने की स्थिति में वह उपभोक्ता फोरम में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिसका निपटारा 90 दिनों के भीतर करने का प्रावधान है। उन्होंने बताया जागृत उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता है तथा उपभोक्ताओं का इतना जागरूक होना आवश्यक है कि व्यापारी वर्ग की ठगी का शिकार ही न हो। इस अवसर पर मिलाप शांडिल खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, निरीक्षक रैत सौरव वशिष्ठ सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और उचित मूल्य की दुकानों के दुकानदार उपस्थित थे।

नागरिक सेवाओं में श्रेष्ठता व समयबद्धता आवश्यक

हमीरपुर, 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा )फेयरलॉन, शिमला द्वारा अधिकारियों के लिये हमीर भवन में दो दिवसीय सेवोत्तम प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के वरिष्ठ संकाए सदस्य एचके शर्मा ने जिला अधिकारियों को नागरिक अधिकार पत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे में शिक्षित किया । उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकारी विभागों द्वारा साधारण नागरिकों को जो सेवाएं प्रदान की जा रही हैं उनमें पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जबाव देही के साथ-साथ समयबद्धता की भी बहुत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान फेयरलॉन शिमला द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में सिटीजन सैन्ट्रिक एडमिनिष्ट्रेशन के बारे में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिये अधिकारियों और कर्मचारियों को परिपक्व किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को दी जा रही सेवाओं में श्रेष्ठता व समयबद्धता की आवश्यकता पर बल देना है। उन्होंने बताया कि हिप्पा द्वारा प्रदेश के 6 जिलों कुल्लू, मण्डी, बिलासपुर, शिमला, सिरमौर तथा सोलन में अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 

अनुराग ठाकुर को देश के सभी 525 सांसदों में से अपने संसदीय क्षेत्र में विकास करवाने के लिए दूसरा स्थान मिला 

हमीरपुर,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को देश के सभी 525 सांसदों में से अपने संसदीय क्षेत्र में विकास करवाने के लिए दूसरा स्थान मिला है। जिससे भाजपा प्रत्याशी की लोकप्रियता में और बढ़ौतरी हुई है तथा पूरे देश में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का नाम सांसद अनुराग ठाकुर की वजह से चमका है जिससे जिला भाजपाई बेहद खुश हैं। जिला भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि पूरे देश में विकास के तौर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से दूसरे स्थान पर आया है, जोकि क्षेत्र की जनता के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी सांसद अनुराग ठाकुर ने अथाह विकास करवाया है तो सत्ता पक्ष में आने के बाद तो विकास की गंगा बहने लगेगी। 
                 
कांग्रेस की रैली में फौजियों को धक्के मारे गए 

हमीरपुर,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  जिस तरह धर्मशाला में कांग्रेस की रैली में फौजियों को धक्के मारे गए उससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस फौजियों को धक्के मारती है। वहीं भाजपा फौजियों का सम्मान करती है जिसका ताजा उदाहरण गत 16 फरवरी को मोदी की रैली में फौजियों के लिए विशेष स्टेज तैयार की थी। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर विस क्षेत्र के सिसवां, बारीं, छत्रैल व ठाणा गांवों में नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। 2007 में बमसन में भाजपा के पक्ष में जो माहौल देखने को मिलता था वहीं जोश आज सुजानपुर विस क्षेत्र में देखने को मिला और हर स्थान पर काफी संख्या में कार्यकत्र्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर अनुराग ठाकुर को अपना समर्थन देने का वायदा किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के कई खासमखास भाजपा के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए देश से कांग्रेस को खत्म करना पड़ेगा तथा देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना ही अब जनता के पास एकमात्र विकल्प बचा है। उन्होंने कहा कि विकास शिलान्यास व उद्घाटनों से नहीं होता, विकास करवाने के लिए बिकाऊ नहीं टिकाऊ नेता चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरानी बमसन में आज जितनी भी नुक्कड़ जनसभाएं की उनमें लोगों की अपार भीड़ तथा पूर्व सैनिकों का बड़ी तादात में भाजपा में शामिल होना इस बात का संकेत है कि जनता की हवा भाजपा के पक्ष में है और जनता नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनता देखना चाहती है। इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, मंडलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सरला डोगरा, अंजना ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, विजय बहल, सुरजीत ठाकुर, पवन शर्मा, महामंत्री सतपाल शर्मा, कै. जगदीश आदि उपस्थित थे। इस दौरान सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कई पूर्व सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा। जिसमें इंस्पैक्टर मिलाप चंद, सूबेदार अमरनाथ, सूबेदार विजय चौहान, भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त रमेश चंद, आई.पी.एच. विभाग से सेवानिवृत्त रतन देव, पूर्व सैनिक स्वरूप ङ्क्षसह आदि शामिल हैं। इस मौके पर एस.एफ.आई. के पूर्व जिला प्रमुख पवन कुमार ने भी अनुराग ठाकुर की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर कल 22 मार्च 2014 को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सुबह 10 बजे डाडू, 11 बजे अमरोह, 12 बजे भुक्कड़, 1 बजे कक्कड़, 2 बजे बडैहर, 3 बजे जाहू, 4 बजे भलवाणी, 5 बजेे लुदर महादेव और 6 बजे भोरंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रकोष्ट के अध्यक्ष अजय शर्मा ने दी। 

पात्र नागरिक 9 अप्रैल को अपना वोट अवश्य बनाएं : डीसी

हमीरपुर,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  जिला के समस्त पात्र नागरिक जिनकी आयु 1 जनवरी, 2014 को 18 वर्ष अथवा उससे अधिक है और जिनका नाम अभी तक फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे 9 अप्रैल को अपने संबन्धित निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट अवश्य बनाएं । यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि जिला के पात्र नागरिक अपने अपने विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक राजिष्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम)/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ( तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में तथा बूथ स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिये फार्म नम्बर 6 जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि फार्म नम्बर 6 के साथ जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड/आधार कार्ड /बिजली के बिल की एक प्रति तथा पास पोर्ट साईज के रंगीन फोटोग्राफ प्रस्तुत किये जाने आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नागरिकों के सुविधा के लिये निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित ऑन लाईन बैव साईट पर भी उचित फार्म भर कर अपना नाम दर्ज करवा सक ते हैं। उन्होंने जिला के समस्त नागरिकों , स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयं सेवक संगठनों, महिला मण्डलों, युवा मण्डलों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 9 अप्रैल से पूर्व समस्त पात्र नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि मतदाता पंजीकरण तथा निर्वाचन से संबन्धित किसी प्रकार की जानकारी के लिये विभागीय टोल फ्री नम्बर 1950(राज्य से बाहर 0177- 1950 ) पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं

23 मार्च को बिजली बंद रहेगी

हमीरपुर,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल नम्बर 2, हमीरपुर ई. बलदेव चंद ने बताया कि 400 केवीए भोटा चौक, 250 केवीए हास्पीटल , 630 केवीए हथली ट्रांस्फार्मरों के तहत आने बिजली की लाईन की मुरम्मत/ रिकंडक्टरिंग कार्य के कारण 23 मार्च  को 9 बजे से 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने संबन्धित ट्रांस्फार्मरों के तहत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। 

हिमाचल में पहली बार राहुल गांधी की चौपाल लगने से भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान मिला 

हमीरपुर,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश संयोजक सेवानिवृत कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ने कहा है कि हिमाचल में पहली बार राहुल गांधी की चौपाल लगने से भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान मिला है। राहुल ने न केवल इस चौपाल से भूतपूर्व सैनिकों का दर्द समझा बल्कि उनकी अन्य समस्याओं को भी दिल से जाना। उन्होंने कहा कि इस दौरान वन रैंक वन पेंशन लागू करवाने के लिए भूतपूर्व सैनिकों ने खुले दिल से कांग्रेस का साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी भी ऐसे किसी बड़े नेता ने भूतपूर्व सैनिकों के दिल की बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा नेता वन रैंक वन पेंशन पर गलत ब्यानबाजी कर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले दिल्ली में राज्य रक्षा मंत्री जितेंद्र सिंह एवं राहुल गांधी के साथ हुई  बैठक में भी पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर गहन मंथन हो चुका है। उस समय भी सेना से सैनिक की सेवानिवृति कम उम्र में में हो जाने से उन्हें आगे नौकरी मिलना जरूरी बताया गया था। ऐसे में भूतपूर्व सैनिकों की  समस्या को दूर करने के लिए पेंशन आने से पहले ही आगे नौकरी का प्रावधान देने पर बल दिया गया। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के बेल्फेयर के लिए अलग से कमीशन बनाने का आश्वासन मिल चुका है।  उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने वन रैंक वन पैंशन पर जो भी विसंगतियां रह गई है उनको अतिशीघ्र दूर करने का आश्वासन राहुल गांधी  ने दिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में ही पूर्व सैनिकों के हित में फैसले लिए गए है। प्रदेश में भी हाल ही में सीएसडी में 12.50 प्रतिशत वैट पर कटौती की गई है, इसकी नोटिसफिकेशन भी आ गई है।   

6700 श्रद्धालु बाबा के दर पहुंचे

हमीरपुर,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध शक्ति पीठ बाबा बालक नाथ के दरबार में 6700 श्रद्धालुओं ने  बाबा जी दर्शन किये  । श्रद्धालुओं से कुल 6 लाख 81 हजार 945 रूपये प्राप्त हुए जिसमें से 5 लाख 26 हजार, 520 रूपये की नगदी चढ़ावे के रूप में  तथा  01 लाख 55 हजार 425 रूपये  दान के रूप में  प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 0.500 मिली ग्राम सोना, 41 ग्राम चांदी, 255 इग्लैण्ड के पौंड, 5  यूएई, मुद्रा प्राप्त हुई। यह जानकारी बाबा बालक नाथ मन्दिर न्यास अध्यक्ष सोनिया ठाकुर  ने दी। 

विद्युत शिकायत के लिये डायल करें

हमीरपुर,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  विद्युत उपमण्डल लम्बलू के तहत  विद्युत संबन्धी शिकायत के लिये अधिकारियों का मोबाईल /टैलीफोन नम्बर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये प्रकाशित किये जा रहे हैं ताकि उन्हें शिकायत करने के लिये कोई परेशानी न आए। उपभोक्ता अपने संबन्धित क्षेत्र के विद्युत विभाग के जे.ई0 को विद्युत समाधान के लिये  शिकायत कर सकते हैं। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल लम्बलू ई. सुभाष चंद सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता विद्युत उपमण्डल लम्बलू में उनके कार्यालय दूरभाष संख्या 01972248441 तथा मोबाईल नम्बर 9418024510 पर, विद्युत अनुभाग लम्बलू में जे.ई. अशोक कुमार के मोबाईल नम्बर 9418083766 पर, विद्युत अनुभाग बोहनी में जे.ई. बलदेव चंद के दूरभाष संख्या 9817936737 पर, विद्युत अनुभाग भिड़ा में जे.ई. हेमराज धीमान के मोबाई नम्बर 9418850462 पर, विद्युत अनुभाग डिडवीं टिक्कर में जे.ई. सन्तोष कुमार के मोबाईल नम्बर 9418935648 पर शिकायत कर सकते हैं। 

परचून भाव आगामी 2 माह तक यथावत रहेंगे

हमीरपुर,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  जिला दण्डाधिकारी, हमीरपुर, रोहन चन्द ठाकुर (भा0प्र0से0) ने 12 फरवरी, 2014 की अधिसूचना की निरन्तरता में तथा हिमाचल प्रदेश जमाखोरी मुनाफाखोरी निरोधक के तहत अधिसूचना जारी करते हुए ओदश दिये हैं कि पूर्व  अधिसूचना की अनुसूचि में दर्ज आवश्यक वस्तुओं के परचून भाव आगामी दो माह तक समस्त जिला में यथावत लागू रहेंगें। 
                                 
ट्रेजरी में केवल 26 मार्च सायं 5 बजे तक बिल जमा होंगे - जिला कण्ट्रोलर 
  • बिलों की क्लीयरेंस तक संबन्धित बैंक तथा कोष  खुले रहेंगे

हमीरपुर,21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  उपायुक्त एवं जिला कण्ट्रोलर, हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर ने आदेश जारी किये हैं कि जिला कोष तथा उप-कोष में 26 मार्च को सायं 5 बजे तक सरकारी विभागों के बिल लिये जाएंगे। आदेशों में बताया गया है कि जिला कोष तथा उप-कोष द्वारा पास बिलों का आहरण संबन्धित बैंकों में 31 मार्च रात्री 8 बजे तक होगा ।  आदेशों में कहा गया है कि माह मार्च के वेतन बिल 31 मार्च 2014 तक संबन्धित ट्रेजरीयों में प्रस्तुत किये जा सक ते हैं । आदेशों में कहा गया है कि जिला कोष हमीरपुर, उप-कोष भोरंज, बड़सर, सुजानपुर, नादौन और संबन्धित ट्रेजरियों के साथ जुड़े बैंक 31 मार्च रात्री 12 बजे तक अथवा जब तक चालू वित्त वर्ष के बिलों की क्लीयरेंस नहीं हो जाती तब तक खुले रहेंगे। 

विभागीय वैवसाइटों से राजनीतिज्ञों के अभिलेख व फोटा हटाएं: डीसी 

ऊना 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी ऊना अभिषेक जैन ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में जिला में स्थित राज्य व केन्द्र के सभी सरकारी विभागों की वैवसाइट से मंत्रियों, राजनेताओं व अन्य राजनैतिक दलों  के  अभिदेश व उल्लेख हटा दिये जाएं। इसके अलावा सरकारी भवनों में लगे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य राजनीतिज्ञों के फोटो, कलैंडर इत्यादि को भी कार्यालय परिसर से हटाने को कहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान राजनैतिक समारोहों में किसी प्रकार की सरकारी मशीनरी का उपयोग भी आदर्श आचार संहित का उलंघन माना जाएगा।  इसके अलावा एमपी व एमएलए निधि तथा स्थानीय क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित किसी भी नये मामले में निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्ण होने तक राशि जारी नहीं की जाएगी।  

डीसी ने किया शहरी एवं नगर नियोजन कार्यालय का निरीक्षण

ऊना 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)। उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन ने आज यहां शहरी एवं नगर नियोजन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसके दौरान उन्होंने टीसीपीओ कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सुझाव और लोगों की शिकायतों एवं कार्यों को समयबद्ध निपटाने के लिए जरूरी परामर्श भी दिये।  

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दी सूचना के अधिकार अधिनियम की जानकारी

himachal news
ऊना 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आज हरोली विकास खण्ड के अन्तर्गत टाहलीवाल और कांगड़ में सूचना काअधिकार अधिनियम-2005 तथा हिमाचल प्रदश्ेा सूचना का अधिकार नियम, 2006 की गीत-संगीत के माध्यम से जानकारी दी। सांस्कृतिक दल के प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने सूचना का अधिकार क्या है, किस लिए बनाया गया है, कौन इसके दायरे में हैं, सूचना हासिल करने की अवधि व हासिल करने की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। 

राजेंद्र राणा ने किया हरोली विधानसभा हलके से चुनाव अभियान शुरू:
  • तूफानी दौरे में पहले दिन १४ नुक्कड़ सभाएं कर मांगे वोट
  • विकास करवाने मोदी नहीं आएंगे, हलके का विकास मुकेश ही करवाएगा:

ऊना 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने जिला ऊना के हरोली विधानसभा हलके से चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की। राजेंद्र राणा ने अपने एक दिवसीय तूफानी दौरे के दौरान १४ नुक्कड़ जनसभाएं संबोधित की। इस दौरान प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री उनके साथ रहे। अपने संबोधन में राजेंद्र राणा ने कहा कि फैसला जनता को करना है कि उन्हें हाई प्रोफाइल नेता चाहिए या सेवादार। भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता एक साल पहले ही नकार चुकी है। अब बारी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हाई प्रोफाइल सांसद की है, जो सिर्फ टीवी चैनलों, मुंबई के फिल्मी सितारों व क्रिकेट मैचों में ही पाए जाते हैं। भाजपा को सिर्फ मोदी का सहारा है, जबकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछले एक साल में करवाए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा है। भाजपा मुद्दाविहीन होकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को अक्षरश: लागू करके गांव व गरीब को एजेंड़ा बनाया।

अनुराग को हराने के लिए राणा ही काफी है: मुकेश
उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर अखबारों में बयान दे रहे हैं कि मुकेश अग्रिहोत्री क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे, उन्हें मेरी चिंता क्यों हो रही है। अनुराग ठाकुर पहले अपने पार्टी में मचे घमासान को दुरुस्त कर ले। कांग्रेस पार्टी की टिकटों का फैसला हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी करती है। अनुराग ठाकुर को हराने के लिए राजेंद्र राणा ही काफी है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से भाजपा की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हिमाचल में आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। चुनावों के बाद हरोली हलके का विकास करवाने के लिए मोदी नहीं आएंगे, जहां का विकास मुकेश अग्रिहोत्री ही करवाएगा, जोकि अब तक करवाया भी है। कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही हरोली हलके के विकास का एजेंड़ा तैयार किया।

सिंगा में भाजपाईयों ने छोड़ कांग्रेस का दामन थामा
सिंगा में करीब दर्जन भर भाजपाईयों ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। इन नेताओं को उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री तथा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने इन लोगों को फूल माला पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। शामिल होने वालों में जिला हेंडीकैप्ट यूनियन के अध्यक्ष कुलवंत राणा तथा अरूण फौजी, बलविंद्र बब्बी, जंगदेव, देवराज व तिलकराज शामिल थे।

कहां-कहां की जनसभाएं
कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने चुनाव प्रचार अभियान के पहले दिन बाथड़ी, सिंगा, पूबोवाल, बगोंदपुर बूला, बीदड़वाल (छेत्रां), टाहलीवाल, नंगल खुर्द, पालकवाह, कर्मपुर, हरोली, कांगड, भदसाली, पंडोगा व खड्ड (पंजावर) में सफल नुक्कड़ जनसभाएं कीं। इस दौरान लोगों का हजूम कांग्रेस प्रत्याशी को सुनने के लिए एकत्रित हुआ। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राणा रणजीत, गोंदपुर बूला के पंचायत प्रधान सतीश बिट्टू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकार शर्मा, पवन ठाकुर, जिला पार्षद सुमन ठाकुर, धर्म सिंह चौधरी समेत कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिम गौरव आई. टी. आई. सन्तोषगढ़ मे नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा नेतृत्व एवं व्यक्तिगत विकास कार्यक्र म

ऊना 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।    हिम गौरव आई. टी. आई. सन्तोषगढ़ मे नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा नेतृत्व एवं व्यक्तिगत विकास कार्यक्र म के तहत शुक्रवार को काँगडा केन्द्रीय सहकारी बैंक के ए.जी.एम. अशोक पुरी ने युवाओं को बैंको की कार्यप्रणाली के प्रति अवगत करवाते हुए काँगडा केन्द्रीय सहकारी बैंक की विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए बेरोजगार युवको को रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया और उन्होनें इस बात के लिए आश्वस्त करवाया कि रोजगार शुरू करने के लिए उनको जितने भी धन की आवश्यकता होगी, बैंक उनको मुहैया करवाएगा। कार्यक्रम मे जिला ऊना के विभिन्न गांवो से आए युवक-युवतियो को जिला आर्युवैदिक अस्पताल से आए विशेषज्ञ डा. राम नारायण प्रभाकर, डा. नेहा शर्मा एवं डा. मनप्रीत कौर ने स्वास्थय के प्रति सचेत करते हुए स्वस्थ रहने के टिप्स दिए, वहीं नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए एडस जैसी बीमारियों से सावधानियां रखने के गुर दिए। इस मौके पर हिम गौरव आई. टी. आई. सन्तोषगढ़ के निर्देशक सतीश जोशी, नेहरू युवा केन्द्र के प्रभारी डा. शांतनुशाह, विजय भारद्वाज, रणवीर सिंह एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

मैड़ी मेले में डब्बल डैक्कर वाहनों पर जिला प्रशासन व पुलिस ने कसा शिकंजा, 
  • 30.78 लाख की राशि चालानों से वसूली 

ऊना 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  वार्षिक होला मुहल्ला मेला बाबा भड़भाग सिंह के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत मालवाहन वाहनों को डब्बल डैक्कर बनाकर ट्रकों व ट्रालियों में लोगों को लाने वाले, दोपहिया वाहनों में ट्रिप्पल राइडिंग, अधूरे दस्तावेज व अन्य यातायात नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला प्रशासन, पुलिस तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा मुस्तैदी से कारवाई करते हुए 7 से 18 मार्च तक 30 लाख 78 हजार 184 रूपये की राशि जुर्माना, कम्पाउंडिंग शुल्क व अन्य टैक्स के रूप में वसूल की गई।  यह जानकारी मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त जिलाधीश, ऊना दर्शन कालिया ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की उलंघना किये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मेले के दौरान कुल 2557 वाहनों के चालान किये गये। जिनमें से जिला पुलिस द्वारा 1860 वाहनों के चालान करके 11 लाख 81 हजार 300 रूपये तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा 697 वाहनों के चालान करके 18 लाख 96 हजार 884 रूपये की राशि वसूल की गई।  उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सबसे अधिक 234 चालान 15 मार्च को किये गये जबकि मेले के अंतिम दिन 18 मार्च को सबसे कम 84 चालान हुये। जबकि आरटीओ, ऊना द्वारा 41 चालान मोबाइल चैकिंग के दौरान तथा ट्रांस्पोर्ट बैरियर गगरेट पर 585 व मैहतपुर बैरियर पर 71 चालान किये गये। दर्शन कालिया ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिलाधीश ऊना श्री अभिषेक जैन द्वारा प्रशासन को कड़े निर्देश दिये थे कि मोटर वाहन अधिनियम को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भूगौलिक परिस्थितियों में मालवाहक वाहनों को डबल डैक्कर बनाकर लोगों को लाने वाले वाहनों की दुर्घटाग्रस्त होने से बड़े सडक़ हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, विशेषकर मेला अधिकारी व पुलिस मेला अधिकारी द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को मेले के आयोजन से पूर्व व मेले के दौरान यह व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया था कि मेले के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई के साथ पालन किया जाएगा और मालवाहक वाहनों में यात्रा करने का जोखिम उठाने वाले वाहन चालकों व परिवहन व्यवस्था को सामान्य बनाये रखने के लिए प्रशासन द्वारा कोई ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भविष्य में आने वाले मेलों के दौरान वे स्वयं ही मोटर वाहन अधिनियम व नियमों का पालन करें ताकि इस तरह की कार्यवाही करने की आवश्यकता ही न पड़े। 

शिक्षा उपनिदेशक ने मांगे प्रतिभावान विद्यार्थियों के नाम 

ऊना 21 मार्च (विजयेन्दर शर्मा)।  विज्ञान विषय में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रर्दशित करने के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 26 से 30 मार्च तक इन्सपायर इन्टरनशिप शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए जिला के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भेजा जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा उपनिदेशक आरसी तबयाल ने बताया कि केन्द्रीय साईंस एवं टैक्रोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस शिविर में भाग लेने के लिए जिला के समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिये गये हैं कि वे 22 मार्च तक अपने स्कूल से 10वीं में 84 प्रतिशत से अधिक हासिल करने वाले तथा विज्ञान विषय में शिक्षा ग्रहण कर रहे जमा एक के प्रतिभावान विद्यार्थियों के नाम भेज दें। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>