Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का वाराणसी में किया विरोध

$
0
0
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी पहुंचे। काशी पहुंचे केजरीवाल ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ वाराणसी में जमकर प्रदर्शन किया। केजरीवाल अपराह्न् करीब दो बजे बेनिया पार्क में आयोजित एक रैली को संबोधित करेंगे।

केजरीवाल सुबह जैसे ही काल भैरव मंदिर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केजरीवाल कांग्रेस के इशारे पर ही बनारस से चुनाव लड़ने आए हैं। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया, लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। मंदिर के बाहर आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी नोकझोंक हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही मामला शांत हुआ।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस से बनारस पहुंचे। बनारस रेलवे स्टेशन पर आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह वहां से आप नेता संजय सिंह के मित्र के घर चले गए। वहां कुछ समय रुकने के बाद वह काल भैरव का दर्शन करने निकल गए। उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल ने घोषणा कर रखी है कि वह 25 मार्च (आज)को आयोजित रैली के दौरान जनता से राय-मशविरा करने के बाद ही फैसला करेंगे कि वह वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं। उनकी इस घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दलों की निगाहें बेनिया पार्क में होने वाली आप की रैली पर टिकी हुई हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>