Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

गुजरात के विकास मॉडल का गुब्बारा फूटेगाः राहुल

$
0
0
भाजपा के इंडिया शाइनिंग पर हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के विकास मॉडल का गुब्बारा फूट जाएगा। राहुल ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, उन्होंने 2004 और 2009 में इंडिया शाइनिंग का गुब्बारा बनाया था। उन्होंने गुब्बारे में गैस भरा है (गुजरात के विकास मॉडल का) जो जल्द फूट जाएगा।

गुजरात के विकास मॉडल का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि भारत का 17 फीसदी जीडीपी महाराष्ट्र से आता है। उन्होंने कहा कि भारत के जीडीपी का 17 फीसदी महाराष्ट्र से आता है। गुजरात के विकास मॉडल को देखने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र नंबर एक है और यह पिछड़ा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार आरटीआई है। आरटीआई के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित की जाती है। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा, लोकसभा और व्यवसाय में महिलाओं का और प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

राहुल ने कहा कि हम लोकसभा, विधानसभा में 33 फीसदी महिलाएं चाहते थे जिसके लिए हम विधेयक पारित कराना चाहते थे। लेकिन विपक्ष ने इसे रोक दिया। कांग्रेस नीत संप्रग सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले 70 हजार करोड़ रुपये के ऋण की माफी के बारे में पूछने पर राहुल ने कहा कि किसान देश के लिए खून और पसीना बहाते हैं। उन्होंने कहा कि हम दो वर्षों में भूमि अधिग्रहण विधेयक लाए। आपको बाजार मूल्य की तुलना में चार गुना मुआवजा मिलेगा। आप हमारे साथ मजबूती से खड़े रहिए। हाल की ओलावृष्टि पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के लिए 800 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। ओलावृष्टि में राज्य के अधिकतर हिस्सों में लगी कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी।

अपने घोषणापत्र में रोजगार के अवसर का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि करोड़ों युवकों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि करोड़ों युवकों के लिए औद्योगिक कोरीडोर बनेगा जो उन्हें रोजगार के अवसर देगा। हमारे युवा उन चीजों को बनाना शुरू करेंगे जिनका फिलहाल आयात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम आपको स्वास्थ्य का अधिकार देने जा रहे हैं। हम अगले पांच वर्षों में ऐसा करेंगे। हम चाहते हैं कि गरीबों को महसूस हो कि देश उनके लिए है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>