पीड़ित पत्रकार |
मिर्जापुर। बलात्कार की शिकार महिला पत्रकार ने शनिवार को सीजेएम न्यायालय में कलमबंद 164 का बयान दर्ज कराया। इसके पहले महिला का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रपट दर्ज की है। जबकि घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों को पुलिस ने सीज कर आरोपी अश्विनी तिवारी को जेल भेज दिया। मजिस्ट्रेटियल बयान के बाद महिला पत्रकार ने बताया कि उसके संग बुरा हुआ है। घटना में तीन लोग शामिल थे। एक वह पहचान ली है, एक फरार है, दुसरे को सामने आने पर पहचान लूंगी। महिला पत्रकार ने इस दौरान पत्रकारों व समाजसेवियों से मदद की गुहार भी लगाई। हालांकि महिला के इस आरोप को कुछ लोग शक की निगाह से देख रहे है। सवाल खड़ा कर कर रहे है कि अगर महिला अपने बहन के साथ थी तो वह घटना के दिन मां अष्टभुजा दर्शन के लिए साथ क्यों नहीं ले गयी। महिला को अगर लोगों ने जबरदस्ती उठाया तो उसके चिखने-चिल्लाने की आवाज किसी को क्यों नहीं सुनाई दी। घटना के दौरान छीना-झपटी और हाथापाई के दौरान महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान क्यों नहीं मिला। अंधेरे में महिला कार का नम्बर कैसे देख ली।
शनिवार को सुबह महिला के बताएनुसार कार व चालक को आरोपियों के घर से बरामद कर लिया। इतना ही नहीं महिला ने जिस युवक का नाम बताया पुलिस चालक के संग उसे भी गिरफतार कर लिया। लेकिन चश्में के चक्कर में वह कंफयूज हो गई। महिला ने चालक को ही असली अभियुक्त बताकर शिनाख्त कर दी। जबकि जिसे वह असली अभियुक्त कहकर नाम बताया वह शिनाख्त के दौरान बच निकला। मजबूरन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। अब महिला बयान दे रही है कि घटना के दौरान मैने जो नाम बताया वह आपस इसी नाम से एक-दुसरे को पुकार रहे थे। फिरहाल पुलिस इन सवालों को गंभीरता से लेकर पीडि़ता का बयान दर्ज कराने के बाद मामले की तहकीकात में जुट गई है। महिला पत्रकार उत्तराखंड के रुद्रपुर की निवासी है। वह अपनी छोटी बहन के साथ 24 मार्च को नवरात्रि के अवसर पर विशेष कवरेज के लिए विंध्याचल आई थी।
दोनों विंध्याचल में ही एक होटल में रुके थे। शुक्रवार को सायंकाल मां अष्टभुजा के दर्शन के लिए निकली थी। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे भोर में छोड़ा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व संबंधित धाराए दर्ज की है। सूत्र बताते है कि मामला षडयंत्र का हो या अन्य लेकिन कानून के तहत आरोपियों का बचना मुश्किल है। पुलिस पत्रकार महिला का कलमबंद बयान सोमवार को अवलोकन के लिए खोलेंगी। इसके बाद तफतीस में जुटेगी। पीडि़त महिला ने कहा है कि आरोपी चाहे जितने भी पकड़ वाले क्यों न हो, वह न्याय मिलने तक संघर्ष करेगी। आरोपियों को जेल भेजवाने व सजा दिलाने के बाद ही चैन से बैठेगी।