Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

अफगानिस्तान में गोलीबारी, महिला पत्रकार की मौत

$
0
0

journalist shot deat
यहां शुक्रवार को एक अफगानी पुलिस अधिकारी द्वारा की गई गोलीबारी में एक विदेशी महिला पत्रकार की मौत हो गई और दूसरी घायल बताई गई है। एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "खोस्त प्रांत के तनाय जिले में सुबह करीब 11.45 बजे अफगान नेशनल पुलिस (एएनपी) के एक अधिकारी ने दो महिला पत्रकारों पर गोली चलाई। इस घटना में एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई।"

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पत्रकार एसोसिएशन प्रेस (एपी) के लिए काम कर रही थीं और जिले में चुनाव संबंधी सामग्री कवर कर रही थीं। हमला जिला राज्यपाल के दफ्तर की इमारत में हुआ। सूत्र ने बताया कि गोलीबारी के बाद हमलावर पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना उस समय हुई है जब शनिवार को इस दक्षिण एशियाई राष्ट्र में राष्ट्रपति और प्रांतीय परिषदों के चुनाव होने हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>