Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

वाम दलों की नीतियां विकास में बाधक : प्रधानमंत्री

$
0
0

manmohan singh in kerala
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां रविवार को कहा कि वाम दलों की नीतियां विकास दर में गिरावट और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक दलों की लोकप्रियता में गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं। प्रधानमंत्री ने यहां एक रैली में कहा, "आप सभी केरलवासियों को यहां वामपंथी दल का अनुभव मिल चुका है। उनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे बदलते समय के साथ अपनी नीतियों में बदलाव लाने में नाकामयाब रहे। उनकी नीतियों के कारण विकास दर में गिरावट आई है।"

उन्होंने आगे कहा कि वामपंथी दलों को केरल और पश्चिम बंगाल से उनकी गलत नीतियों के कारण सत्ता से हाथ धोना पड़ा। मनमोहन सिंह ने कहा, "लोग समझ चुके हैं कि वामपंथ को खुद में बदलाव लाना होगा, अन्यथा जनता खुद उन्हें बदलने का निर्णय कर लेगी। उनकी (वाम दलों) की गिरावट जारी रहेगी।"

प्रधानमंत्री यहां रविवार की अपराह्न पहुंचे, जहां से उनकी मंत्रिमंडल के साथी मंत्री के. वी. थॉमस वाम दल का समर्थन प्राप्त निर्दलीय प्रत्याशी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी क्रिस्टी फर्नाडीज के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। फर्नाडीज पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के सचिव रह चुके हैं। प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली में यह भी कहा कि केरला जैसे बहुलतावादी समाज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसी 'विघटनकारी'पार्टी की कोई जगह नहीं है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>