Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

दिल्ली मेट्रो के 2 स्टेशन आज बंद

$
0
0

metro station close
दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने मंगलवार को इसके दो स्टेशनों को बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला विवादित भूमि पर धार्मिक भीड़ उमड़ आने की संभावना को देखते हुए लिया गया है। जिन दो स्टेशन को बंद किया गया है, वे यैलो लाइन की जोर बाग और आईएनए हैं। दिल्ली मेट्रो के अधिकारी ने बताया, "दिल्ली पुलिस के सुझाव पर सुबह 10.17 से दो स्टेशन अगले निर्देश मिलने तक आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए।"

ये दोनों स्टेशन लोदी गार्डन और सफदरजंग मकबरा के विवादित स्थल पर जमी भीड़ को देखते हुए प्रदर्शन की आशंका के बीच 31 मार्च को भी बंद कर दिए गए थे। दिल्ली पुलिस ने जोर बाग इलाके के करबला जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किए जाने की संभावना को देखते हुए सोमवार को यह सुझाव दिया था।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>