सिलीगुड़ी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने जनता के भरोसे को तोड़ा है। मोदी ने बनर्जी का उपहास करते हुए कहा कि तृणमूल का परिवर्तन धोखा है। मोदी सिलीगुड़ी के माटीगारा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "जब बंगाल में परिवर्तन की लहर चली, तो मुझे लगा राज्य का अच्छा वक्त आने वाला है। लेकिन, जिस तरह वामदलों ने बंगाल को बर्बाद कर रखा था, क्या तृणमूल कांग्रेस के दो साल के शासन के दौरान उसमें थोड़ा भी बदलाव आया है?" मोदी ने कहा, "ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि सत्ता में आने के बाद तृणमूल वोट बैंक की राजनीति में डूब गई। यह जनता से साथ बहुत बड़ा धोखा है।" मोदी ने कहा कि इस समय केंद्र को एक मजबूत सरकार, एक मास्टरजी की दरकार है।
उन्होंने कहा, "यदि आप इन्हें (तृणमूल कांग्रेस सरकार) को सही रास्ते पर लाना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली में एक बड़े मास्टरजी को बैठाना होगा। यदि केंद्र में शक्तिशाली, ईमानदार और विकासवादी सरकार होगी, तो भटके हुए लोग सही रास्ते पर आने को मजबूर हो जाएंगे।"मोदी ने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री वैसे तो कांग्रेस और वाम मोर्चे की भी आलोचना करती हैं, लेकिन जब तक मोदी की आलोचना दिन में सौ बार न कर लें, उनका खाना हजम नहीं होता। इस खेल को वोट बैंक की राजनीति कहते हैं।"मोदी ने शारदा चिटफंट घोटाले और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण घोटाले का मुद्दा भी उठाया, जो तृणमूल कांग्रेस के शासन में प्रकाश में आया था।
मोदी ने राज्य के चाय उद्योग को बर्बाद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास चाय उद्योग और पर्यटन के जरिये संभव है। उन्होंने कहा, "मेरी प्राथमिकता चाय उद्योग है, ऐसा नहीं होता तो मैं आज आपके सामने खड़ा नहीं होता। आप ही की तरह मैं भी एक चायवाला हूं।"मोदी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने का आग्रह करते हुए कहा, "हमने खोखला परिवर्तन देखा है, अब असल में परिवर्तन लाने का समय है। मैं मुख्यमंत्री, वाम मोर्चे और कांग्रेस को बताना चाहता हूं कि आप हम पर जितना ज्यादा कीचड़ डालेंगे, बंगाल में उतने ही कमल खिलेंगे।"
रांची, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले 10 वर्षो से भारत में काले जादूगर का शासन रहा है। मोदी ने सोनिया के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा एक ऐसे जादूगर को लेकर आई है, जो रातभर में सबकुछ बदल देने का दावा करता है। मोदी ने कहा, "केंद्र में 10 साल से काले जादूगर का शासन रहा है।" मोदी ने गुरुवार को झारखंड की स्टील सिटी जमशेदपुर में एक चुनावी रैली के संबोधित करते हुए कहा, "रोजगार की अवसर खत्म हो गए हैं। किसानों का पलायन बढ़ गया है। सैनिक मारे जा रहे हैं।"
उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "देश का भाग्य बदलना है तो देश की खातिर काले जादूगर को सत्ता से हटाना होगा। इस बार लोगों ने फैसला कर लिया है और कांग्रेस के लिए खुद को बचा पाना मुश्किल होगा।" मोदी ने मतदाताओं की सहानुभूति पाने के लिए कहा, "मैं एक गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं और गरीबी की दुदर्शा को बेहतर समझता हूं। जो लोग मंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीबों का दर्द नहीं समझ सकते।"
उन्होंने लागों से महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने का आग्रह किया। मोदी ने कहा, "गांधी जी जानते थे कि कांग्रेस के नेता देश को नहीं चला पाएंगे। इसलिए वह कांग्रेस पार्टी को भंग करना चाहते थे। यह समय गांधी जी के सपने को पूरा करने का है।" मोदी ने स्टील सिटी की दुगर्ति के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा, "यदि केंद्र सही नीतियां लागू करती, तो जमशेदपुर ऑटोमोबाइल उद्योग आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार की नजर में होता।"