Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

दलितों के देवता के साथ कांग्रेस ने जुर्म किया : मोदी

$
0
0

modi in lakhimpur kheri
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दलितों के देवता डा़ भीमराव अम्बेडकर के साथ कांग्रेस ने जुर्म किया। कांग्रेस ने कभी डा़ अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। नरेन्द्र मोदी सोमवार को लखीमपुर खीरी जिले में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की मृत्यु के 40 वर्ष बाद केन्द्र में जब भाजपा समर्थन वाली राजग सरकार सत्ता में आई तो डा़ अम्बेडकर को भारत रत्न से नवाजा गया। 

उन्होंने कहा कि पिछले आम चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 10 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वायदा किया था। केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। इनको जनता के कल्याण की रत्ती भर भी चिंता नहीं है। नेपाली सीमा की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नकली नोट, नशीली चीजें बेरोकटोक सीमावर्ती क्षेत्रों से देश में लाई जा रही हैं। देश के नौजवानों का भविष्य चौपट किया जा रहा है। 

मोदी ने कहा कि अगर देश का नौजवान गलत रास्ते पर चला गया तो इस देश को कोई बचा नहीं पाएगा। राजनीतिक पार्टियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उप्र में सबका राज चलता है। स माने सपा, ब माने बसपा और का माने कांग्रेस। स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के 60 वर्ष बाद भी हमारी माताएं-बहने खुले में शौच जाती हैं। 70 प्रतिशत दलित महिलाएं अशिक्षित हैं।

अटल बिहारी बाजपेई को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अटल ने नदियों को जोड़ने का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। कांग्रेस का नारा मर जवान मर किसान है। युद्घ में जितने जवान शहीद हुए उससे भी ज्यादा किसानों ने आत्म हत्या की है। आज देश की जनता हिसाब चाहती है और कांग्रेस सरकार से मुक्ति चाहती है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>