Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (15 अप्रैल)

$
0
0
हमारी सरकार ने 810 करोड की इंदिरा गांधी ऐकीकृत जल आपूर्ति योजना स्वीकृत कराकर इतिहास रचा- नटराजन
  • संसदीय क्षेत्र को मरुस्थल होने से हमने बचाने का प्रयास किया।

minakshi natrajan
मंदसौर। हमारी कांग्रेस पार्टी काम में विश्वास करती है बात में नही। मालव भूमि गहन गंभीर, पग पग रोटी डग डग नीर की कहावत यहां अपना यर्थात खो रही थी। समूचा संसदीय क्षेत्र मरुस्थल होने की ओर अग्रसर था। समूचे क्षेत्र मे पानी की कमी से नगरिक बेहाल व परेशान था। पिछले पांच वर्ष पूर्व जब मै आपके आर्शिवाद से सांसद बनी तो मैने यह प्रयास किया कि यूपीए सरकार के माध्यम से हम क्षेत्र में पानी के लिए प्रयास करे। मुझे खुशी है कि मै पेयजल समस्या के क्षेत्र में समूचे संसदीय क्षेत्र को योजनाएं स्वीकृत कराने में सफल रही हों। इसके लिए हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी की मै आभारी हूं कि उन्होने इन योजनाओ को स्वीकृत कराने में अपना पूरा सहयोग दिया। उक्त बात जावद विधान सभा के ग्र्रामीण क्षेत्रो का दौरा करते हुए कांग्रेस की विकासवादी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने सभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि 810 करोड रुपये की इंदिरा गांधी ऐकीकृत जल आपूर्ति योजना का स्वीकृत होना एक ऐतिहासिक कदम है। इस योजना से रामपुरा कुकडेश्वर, मनासा, जावद नयागांव, नगर पंचायतो एवं नीमच शहर सहित 354 गांव लाभान्वित होगें। यह एक बहु आयामी योजना है। पूरी होने पर इस क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर दोनो बदल जायेगी। उन्होने कहा कि मंदसौर जिला मुख्यालय पेयजल संकट से जूझ रहा था हमारी सरकार ने कालाभाटा बांध के लिए 32 करोड रुपये स्वीकृत किये। आज मंदसौर का पेयजल संकट समाप्त हो गया है वही शामगढ में 24 करोड रुपये के लागत से जल आपूर्ति योजना स्वीकृत हुई जिससे शामगढ वासियों को पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। गरोठ में 15 करोड रुपये की लागत से जलआपूर्ति योजना स्वीकृत करवाई। जिला मुख्यालय नीमच में 15 करोड 47 लाख रुपये की लागत से जल आपूर्ति योजना स्वीकृत हुई जिसमें ठीकरिया बांध से नीमच तक पाईप लाईन डाली गई। आज नीमच के नागरिक पेयजल को लेकर राहत की सांस ले रहे है। नटराजन  ने कहा कि सुवासरा में 17 करोड 6 लाख रुपये की लागत से जल आपूर्ति योजना स्वीकृत कराई। मल्हारगढ में 5 करोड 48 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत कराई गई जिसमें पाईपलाईन एवं टंकी का निर्माण किया गया। उन्होने कहा कि जीरन में 5 करोड 70 लाख रुपये की लागत से जल आपूर्ति योजना स्वीकृत हुई। इसमें सिवरेज योजना के अन्तर्गत गंदगी मुक्त शहर भी शामिल है। जीरन में 4 करोड 94 लाख रुपये पाईप लाईन एवं टंकी निर्माण के लिए दिये गये। डीकेन में 5 करोड 57 लाख रुपये के लागत से जलआपूर्ति योजना लागू की गई। जावरा शहर में 11 करोड 60 लाख रुपये की लागत से जल आपूर्ति योजना लागू हुई। वही जावरा शहर में आधुनिक फिल्टर प्लांट एवं पानी की टंकी का निर्माण किया गया जावरा शहर में 2 करोड 94 लाख की लागत से सीवरेज योजना के अन्तर्गत गंदगी मुक्त शहर स्वीकृत हुई। सभा को पूर्व मंत्री घनश्याम पाटीदार जनपद अध्यच सत्यानारायण पाटीदार जावद ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र बोहरा ब्लाॅक अध्यक्ष राजेन्द्र दक वरिष्ठ नेता धीरज व्यास सिंगोली नगर पंचायत के अध्यक्ष अशरफमेव गुडडु जिला पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधूबंशल वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा जिला कांग्रेस का महामंत्री मनीष जोशी आदि नेताओं ने संबोधित किया। 

नीमच आगमन पर त्याग की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी जी का ऐतिहासिक स्वागत करे।

मंदसौर। देश में त्याग की मिशाल कायम करने वाली हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का 18 अप्रैल को दोपहर 1 बजे नीमच आगमन हो रहा है। आप क्षेत्र की लोकप्रिय नेता तथा कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में आम सभा को संबोधित कंरेगी। श्रीमती गांधी का कांग्रेसजन एवं आम जनता नीमच पंहुचकर ऐतिहासिक स्वागत करें। उक्त बात श्री पूर्व सांसद बालकवि बैरागी पूर्व मंत्री भारतंिसह जावरा, सुभाष सोजतिया, नरेन्द्र नाहटा, घनश्याम पाटीदार, मंदसौर जिला काग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, नीमच जिला काग्रेस के अध्यक्ष नन्दकिशोर पटेल, रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभु राठौर विधायक हरदीप सिंह डग, पूर्व विधायक धनसुख लाल भाचावत पूर्व विधायक रामगोपाल भारती, भारतसिंह दीपाखेडा, नवकृष्ण पाटिल, विजेन्द्र सिंह मालाहेडा, पुष्पाभारती, सम्पतरुरप जाजू ने कही। 

श्री नाहटा आज 16 अप्रैल को मनासा क्षेत्र के दौरे पर।
मंदासौर। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता शिवभानुसिंह बघेल ने बताया कि पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन जी के समर्थन में मनासा विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनसंर्पक करेंगे। उनका दौरा निम्मनानुसार है। सायं 4 बजे बर्डिया 5 बजे बनी 6 से 6.30 बजे तक ग्राम बरखेडा बरखेडी 7.30 बजे सेमली जागीर 8 बजे सेमली इस्तमुरार 8.30 बजे हासपुर। 

कांग्रेस जनो ने मंदसौर शहर में किया जनसंर्पक। 
मंदसौर। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को विजयी बनाने के लिए कांग्रेसजनों ने वार्ड क्रमांक 10  एवं 11 में जनसर्पंक किया तथा उनके विकास कार्यो से जनता को अवगत कराते हुए उन्हे पुनः विजयी बनाने की अपील की। जनसंर्पक में काग्रेस नेता अभिमन्यु सिंह मण्डलोई श्रीमती सरोज सिंह सिसौदिया श्री संजय राठौर पार्षद सीमा राठौर रमेश सिंघार दशरथ सिंह राठौर श्रीमती मधु साल्वी श्री ललित माखीजा श्रीमती सागर राजकुमार सिंह देवडा डा अभय शुक्ला कृषण पाल ंिसह सागर आदि नेता शामिल थे। 

आज कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भानपुरा दौरे पर।
  • पूर्व मंत्री श्री सोजातिया ने की भव्य स्वागत की अपील।

मंदसौर। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता शिवभानुंिसंह बघेल ने बताया कि कांग्रेस की लोकप्रिय प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन आज 16 अप्रैल को भानपुरा क्षेत्र मे पंहुचकर मतदाताओ से आर्शिवाद प्राप्त करेंगी। क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व मंत्री सुभाष सोजातिया ने समस्त कांग्रेसजनो एवं नागरिको से अपील की है  कि वे कांग्र्रेस की विकासवादी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का भव्य स्वागत करें। कांग्रेस प्रत्याशी का दौरा निम्मनानुसार है। प्रातः 8.30 बजे अंत्रालिया 9.15 बजे दुधाखेडी माता जी 10.00 बजे बाबुल्दा 10.30 बजे कांवला 11 बजे भानपुरा नगर में जन संर्पक 11.45 बजे नीमथूर 12.15 ढाबला माधोसिंह 1.15 बजे संधारा 1.45 बजे ओसारा 2.15 बजे लेदी चैराहे पर स्वागत 2.30 बजे ग्राम ढाबा भोजन 3.15 बजे बोरदा 3.45 बजे भैंसोदा 4.30 बजे लोटखेडी 5.30 बजे नावली 6.15 बजे गांधीसागर नम्बर 3 7 बजे गांधीसागर नम्बर 8, 8.30 बजे गरोठ नगर में जनसंर्पक एवं आम सभा। दौरे में नटराजन तथा सोजातिया के साथ गरोठ ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष जानकीलाल पाटीदार भानपुरा ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन बधवा कांग्रेस नेता तूफानसिंह सिसौदिया, राजेन्द्र गुप्ता देवेन्द्र योगी कृपाल सिंह कचरुलाल मगर दिनेश अग्रवाल  शिव राठौर शमी दुआ आदि नेता उपस्थित रहेंगे।

आज पार्षद दल गोल चैराह नई आबादी क्षेत्र मे जनसंर्पक करेगा।

मंदसौर। पार्षद दल के नेता डा प्रीतिपाल सिंह राणा ने बताया कि आज पार्षद दल गोल चैराह नई आबादी क्षेत्र  पर जनसंर्पक करेगा। जन संर्पक में पार्षद दल के नेता डा प्रीतीपाल सिंह राणा वरिष्ठ पार्षद नियाज अहमद पार्षद प्रतिनिधि गण अशोक रैकवार युसूफ खेडीवाला दिगपाल सिंह भाटी विजय गुर्जर संजय राठौर पार्षद आविद मेव पार्षद लियाकत निलगर कचरमल जटिया कांग्रेस नेता लक्ष्मण मेघलानी रवि विनायका शामिल थे। 

हमारी संासद ने माडॅल स्कूल तथा पर्यटन विकास के लिए सहयोग किया।
मंदसौर। हमारी लोकप्रिय सांसद ने नगर का विकास किया हैं। हमे उनके माध्यम से माडॅल स्कूल एवं तैलिय तालाब पिकनिक स्पाॅट को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए राशि स्वीकृति की लेकिन नपा अध्यक्ष ने इसमें भारी भ्रष्टाचार किया। आज तैलिय तालाब की वाॅल पर जहां टाईल्स लगाई गई है वहां बडी बडी घास उग आई है जिससे नागरिको को भारी असुविधा हो रही है। नगर पालिका का नगर विकास में कोई योगदान न होकर सिर्फ भूमाफियों को सहयोग मिल रहा है। उक्त बात पार्षद दल ने नगर में जन संर्पक करते हुए कही। जनसंर्पक में अशोक रैकवार युसूफ खेडीवाला दिगपाल सिंह भाटी विजय गुर्जर संजय राठौर पार्षद आविद मेव पार्षद लियाकत निलगर कचरमल जटिया पूर्व पार्षद संजय जैन पार्षद प्रतिनिधि सलामुदीन शेख कांग्रेस नेता लक्ष्मण मेघलानी रवि विनायका शामिल थे।

अफीम की बात करने वाली भाजपा डोडा़चुरा पर चुप क्यों है- गुर्जर
मंदसौर। डोडाचुरा के किसान भाजपा की वादा खिलाफी पर प्रताडित है। प्रदेश के झूठे घोषणावीर मुख्यमंत्री ने 100 रुपये प्रतिकिलो डोडाचुरा के भाव तो घोषित कर दिये लेकिन भाजपा से जुडे माफिया किसानो से दादागिरीके साथ 40 रुपये किलो में डोडाचुरा खरीद रहे हैं। अफीम मुददे पर हमारी सांसद को मौन धारण करने की बात करने वाले भाजपा प्रत्याशी डोडाचुरा के मुददे पर क्यो मोनी बाबा बने हुए है। उक्त बात जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने मंदसौर के ग्रामीण क्षेत्र मे कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सभाओं को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डा अजीत जैन महेश पाटीदार विजय सिंह जितेन्द्र सिंह भाटी अरुण ठन्ना के के सिंह भाटी मोहनलाल पाटीदार आदि नेता उपस्थित थे। 

वार्ड नंबर 37 की दुर्दशा के लिए भाजपा के उम्मीदवार स्वयं जिम्मेदार कांग्रेस उम्मीदवार ने दिलाई मन्दसौर  क्षेत्र को कई सौगातें, महिला कांग्रेस ने किया जनसम्पर्क 

मन्दसौर . कांग्रेस उम्मीदवार एवं सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए सतत कार्य किये है उन्होंने भाजपा समर्थित नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को केंद्र सरकार से विकास हेतु राशि बिना किसी भेद भाव के दिलाई है । वार्ड नंबर 37 के वर्तमान पार्षद को जिताने के लिए भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी घर घर घूमे उनके झूठे वादों के कारण आज वार्ड की दुर्दशा हो रही है वार्ड नंबर 37 की दुर्दशा के लिए भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार स्वयं जिम्मेदार । यह बात जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर ने वार्ड 37 के भागवत नगर हनुमान नगर चिद्दचक्र विहार एवं नटखट भवन गली में कांग्रेस उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में जनसम्पर्क के दौरान कही ।  महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदाताओं से अपील की है कि इस बार झूठे वादे कर वोट पाने वालों को करारा जवाव दिया जाएगा । वार्ड 37 की सडकों और नालियों की स्थिति बाद से बदतर हो गई पर भाजपा की नगर सरकार और उनके नुमाइंदों ने इसकी कोई सुध नहीं ली है । महिला कांग्रेस ने विकास और उन्नति के लिए मीनाक्षी नटराजन को जिताने की अपील की है । जनसम्पर्क में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबीतासिंह तोमर जिला पंचायत सदस्य नेहा धाकड़ पार्षद मीना कुंवर भाटी महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रफत पयामी महिला कांग्रेस पदाधिकारी रीना जैमन कुसुम जादौन रजनी धाकरे प्रभा जैन पुखराज जैन शकुन्तला चौहान सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश दांगड़ा जिला कांग्रेस महामंत्री शशिकांत गर्ग डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर अभिषेक जैन विनायक जैमन अक्षय प्रताप सिंह सूरजसिंह ख़ुशी तोमर  भी साथ थे । 

16 अप्रैल को पिपल्या मण्डी में वार्ड 01 से 15 तक कांग्रेस के सभी संगठन एक साथ जान संपर्क करेंगे 

मंदसौर . महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबीतासिंह तोमर ने बताया कि कांग्रेस की उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में  कांग्रेस का जनसम्पर्क 16  अप्रैल 2014 को पिपल्या मण्डी के वार्ड 01 से 15 तक के क्षेत्र में होगा । इस जनसम्पर्क में महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल सेवादल शहर कांग्रेस आदि सभी संगठनों की भागीदारी होगी । 

श्री नाहटा आज नटराजन के समर्थन में मनासा क्षेत्र का दौरा करेंगें
मंदसौर। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता शिवभानुसिंह बघेल ने बताया कि पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा आज 16 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन मंे मनासा क्षेत्र के ग्रामीण  क्षेत्रों का दौरा कर जन संर्पक करेंगे। उनका दौरा निम्मनानुसार है। सांय 4 बजे बर्डिया 5 बजे बनी 6 बजे बरखेडा/बरखेडी 7.30 बजे सेवली जागीर, 8 बजे सेमलीईस्तमुरार 8.30 बजे ग्राम हासपुर। 

समर कैंप का शुभारंभ 

sehore news
सीहोर। क्रिकेट खिलाडिय़ों को क्रिकेट के टिप्स देने के लिए नगर के बीएसआई हेल्थ एंड स्पोट्र्स क्लब के मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को समर कैंप का शुभारंभ किया गया। क्लब के चेयरमैन प्रमोद पटेल, एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारी एसएन पहलवान, अतुल तिवारी, वीरेन्द्र वर्मा, संजय खंडेलवाल, आशीष शर्मा, अमित कटारिया, उल्लास सोलके,  मनोज दीक्षित मामा, मदन कुशवाहा, हेमंत केसरिया, मयंक जैन, चेतन मेवाड़ा, कमलेश परोचे आदि ने यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में समर कैंप में आए खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल सामग्री का वितरण किया। 

खुषामदा में हनुमान जयंती धूम-धाम से संपन्न 

सीहोर ष्मंगलवार को ष्यामपुर तहसील के ग्राम खुषामदा में  हनुमान जयंती उत्साह एवं उमंग से मनाई गई। आयोजन समिति  के सदस्य सौदान सिह खुषामदा ने बताया कि मंगलवार को  हनुमान प्रतिमा का मन मोहक श्रंगार किया गया। ग्रामवासियों ने राम भक्त हनुमान की महाआरती कर महा प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की। मंदिर परिसर में पूरे समय जय श्री राम का जयघोष गुंजायमान रहा। राम भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा व राम पाठ कर महाबली हनुमान की आराधना की एवं विष्व के कल्याणार्थ प्रार्थना की गई। आयोजन समिति ने आसपास के गांवों से पधारे श्रृद्धालुओ के सहायोग के लिए हर्ष व्यक्त किया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>