Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

चुनाव लड़ रहे सितारों की फिल्मों पर चुनाव खत्म होने तक पाबंदी

$
0
0
लोकसभा चुनाव होने तक दर्शक अब दूरदर्शन पर हेमा मालिनी, जयाप्रदा, राज बब्बर, विनोद खन्ना और परेश रावल जैसे सितारों की फिल्में नहीं देख पाएंगे। आप सोच रहे होंगे कि इन्होंने ऐसा क्या कर दिया, जो इनकी फिल्मों पर चुनाव खत्म होने तक की पाबंदी लगा लग गई।

दरअसल, चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ रहीं फिल्मी हस्तियों की शो और फिल्मों के दूरदर्शन पर प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया है। ये सभी सितारे विभिन्न दलों की ओर से चुनाव मैदान में हैं। कुछ की सीटों पर मतदान हो चुका है, जबकि शेष के यहां वोट पड़ना शेष है। भाजपा के टिकट पर अमेठी का चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी के कार्यक्रम भी दूरदर्शन पर नहीं दिखाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इन हस्तियों के शो या फिल्में दिखाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। इनके शो देखकर मतदाता प्रभावित हो सकते हैं।

हालांकि राज बब्बर (कांग्रेस), नगमा (कांग्रेस), गुल पनाग (आम आदमी पार्टी) और जया प्रदा (अपना लोकदल) के लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो चुका है, लेकिन फिर भी इनकी फिल्मों पर रोक जारी रहेगी। वहीं हेमा मालिनी (भाजपा), जावेद जाफरी (आम आदमी पार्टी) और स्मृति ईरानी (भाजपा) की सीटों पर वोट पड़ना बाकी हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें शिकायतें मिली हैं कि छोटे पर्दे पर अपने शो और फिल्मों के चलते उन हस्तियों को लाभ हो रहा है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>