Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (17 अप्रैल)

$
0
0
जनता माॅंग रही भाजपा से 40 साल का हिसाब, कांग्रेस ने किया सघन जनसम्पर्क

neemuch news
नीमच। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को जीताने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जी जान से जुट गए है, तथा शहर की हर गली मौहल्ले में जाकर मीनाक्षी नटराजन को विजय बनाने की अपील कर रहे है। जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस के नेताओं से आम जनता यह भी सवाल पूछ रही है। 40 साल तक भाजपा के सांसद रहे, डाॅ. पाण्डेय ने इस संसदीय क्षेत्र में क्या उल्लेखनीय कार्य किये। दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता मीनाक्षी नटराजन के 5 वर्षीय कार्यकाल का ब्यूरा आम जनता को दे रहे है। कांग्रेस के कार्यकर्ता मीनाक्षी नटराजन के द्वारा इस संसदीय क्षेत्र में करोड़ों रूपये के कार्य करवाए गए है। उस कार्य को पारदर्शिता के माध्यम से आम मतदाताओं को बता रहे है। दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता यह भी बता रहे है कि इस संसदीय क्षेत्र में भाजपा के डाॅ. पाण्डेय लगातार 40 साल तक सांसद रहे तथा चुनाव जीतने के बाद कभी भी इस संसदीय क्षेत्र का दौरा तक नहीं किया। कार्य की तुलना को लेकर के कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को पुनः विजय बनाने की अपील मतदाताओं से कर रहे है। इसी संदर्भ में कार्यकर्ताओं ने नीमच शहर की सबसे बड़ी आवासीय काॅलोनी हुड़को काॅलोनी में सघन जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान अनील चैरसिया, ओम शर्मा, डाॅ. पृथ्वीसिंह वर्मा, हिदायतउल्ला खाॅं, मुकेश कालरा, संजय पंवार, रमेश तलरेजा, योगेश प्रजापत, मिक्की कालरा, मनीष पाराशर, सुनील शर्मा, इमरान खान, अंकित जैन, श्री राम शिव हरे, जगदीश पुनर, मनोज सापडि़या सहित कई कार्यकर्ता जनसम्पर्क के समय उपस्थित थे। 

सांसद नटरजान के प्रयासों से क्षेत्र में हुए कई विकास कार्य

neemuch news
नीमच। सांसद मीनाक्षी नटराजन के संसदीय कार्यकाल में अनेक विकास कार्य हुए है। इस उपलब्धि को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार 17 अप्रेल को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक काॅलोनी झुग्गी झौपड़ी क्षेत्र बंगला नं. 35, बंगला नं. 24, 25 तथा जैन काॅलोनी में मीनाक्षी नटराजन को विजय बनाने के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया तथा जनसम्पर्क के दौरान झुग्गी झौपड़ी वासियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यह बताया गया कि इस क्षेत्र में 244 झुग्गी झौपड़ी वालों को अब पक्के मकान मिलेंगे। जिसकी स्वीकृति दे दी गई है। साथ ही मीनाक्षी नटराजन को इस संसदीय क्षेत्र का सबसे सक्रिय सांसद भी बताया गया। जिनके माध्यम से इस क्षेत्र को रेल सुविधा की सबसे बड़ी सौगात मिली है। कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदाताओं को यह भी आश्वस्त कर रहे है, कि यदि पुनः वर्तमान सांसद मीनाक्षी नटराजन को विजय बनावे ताकि इस संसदी क्षेत्र का और अधिक विकास हो सके। जनसम्पर्क के दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हाजी बाबू सलीम, अनील चैरसिया, दुश्यंत राणा, मुकेश कालरा, राजेन्द्र हरित, संजय पंवार, पाली छाबड़ा, रमेश तलरेजा, गगन प्रीत सलुजा, विनोद बोरीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता जनसम्पर्क में उपस्थित थे। 

आज नीमच में सोनियाजी की विशाल आम सभा

नीमच। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी दोपहर 2 बजे विशेष विमान से नीमच आएगी तथा कांग्रेस द्वारा आयोजित दशहरा मैदान में एक विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगी। इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में यह आम सभा आयोजित की गई है। दशहरा मैदान सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सभा स्थल का भी निरीक्षण किया। इस आम सभा को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदकिशोर पटेल शहर ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी बाबू सलीम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रघुराजसिंह चैरडि़या एवं अरविंद चैपड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीता दुआ एवं उमरावसिंह गुर्जर, अनिल चैरसिया, हरगोविंद दीवान, ओम शर्मा, तरूण बाहेती, मुकेश बासखेडि़या, विमल नागौरी, डाॅ. पृथ्वीसिंह वर्मा, मुकेश कालरा, बृजेश मित्तल, हिदायउल्ला खाॅं, तनोज सापडि़या, योगेश प्रजापत, रमेश जयसवाल, राधेश्याम गोयल, प्रभु चंदेल, महेश वीरवाल, संजय पंवार, विनोद बोरीवाल, राकेश सोनकर, इकबाल कुरैशी, हरीश दुआ, मोइनुद्दीन आदि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस आमसभा को सफल बनाने की अपील की है।  

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>