Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राजनीतिक बदलाव की चाबी बनारस के हाथ : केजरीवाल

$
0
0

arvind-kejriwal-varanasi-rally
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार के आम चुनाव में राजनीतिक बदलाव की चाबी बनारस वालों के हाथ है। वाराणसी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को चुनौती देने आए केजरीवाल ने गुरुवार को ग्रामीण इलाकों में चैपाल लगाई। केजरीवाल ने गुरुवार को जलालपुर, रसूलहन, बारता सहित दर्जनभर गांवों में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। केजरीवाल ने गांव वालों की कठनाइयों को सुना और कांग्रेस व भाजपा पर निशाना साधा।

बारता गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "देश में राजनीतिक बदलाव की चाबी बनारस के हाथ में है। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई राष्ट्रीय क्रांति का आगाज करने बनारस आया हूं।" केजरीवाल ने कहा कि हजारों सालों से दुनिया को दिशा दिखाने वाले बनारस ने बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन का मन बना लिया है। बनारस वाले भाजपा व कांग्रेस दोनों को मजा चखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "भाजपा व कांग्रेस भ्रष्टाचार कर रही हैं और उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी है। दिल्ली में हमने सरकार बनाई और फिर दोनो दलों को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस से गठबंधन तोड़ दिया।" 

केजरीवाल ने कहा कि आज कांग्रेस व भाजपा एक जैसा बरताव कर रही है, जिसमें मोदी व राहुल का नेतृत्व है। हम इसीलिए बनारस व अमेठी में इनके विरूद्ध खुली लड़ाई लड़ने आए हैं।  गांवों की चैपालों में बैठकर जनता से संवाद स्थापित करने की अरविंद केजरीवाल की पहल का हालांकि लोगों ने स्वागत भी किया। बारता के बाद अरविंद केजरीवाल बरियारपुर, भीष्मपुर और बेनीपुर जाकर ग्रामीणों से मिले और उनसे संवाद स्थापित किया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>