Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राजग की सरकार बनी तो सिर्फ मोदी प्रधानमंत्री : राजनाथ

$
0
0

rajnath singh
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की सरकार आने पर नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे। राजनाथ सिंह ने समाचार चैनल को बताया कि मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं।  उन्होंने कहा, "अगर कोई प्रधानमंत्री होगा, तो वह नरेंद्र मोदी होंगे। मैंने यह लगातार स्पष्ट किया है। यह हमारे राजनीतिक विरोधियों द्वारा जानबूझ कर भ्रम पैदा करने की कोशिश है।"

अगर चुनाव के बाद ममता बनर्जी और जयललिता जैसे नेताओं के समर्थन की जरूरत हुई और उनकी पसंद राजनाथ हुए तो क्या होगा, इस पर उन्होंने कहा कि मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया। 

राजनाथ ने कहा, "यह ऐसा पहली बार नहीं कर रहे। वह चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिटिश की फूट डालो और शासन करो की नीति थी। कांग्रेस ने इसे अपना लिया है।"राजनाथ ने यह भी कहा कि राजनीति में छुआछूत खत्म हुई है और भाजपा के पास कांग्रेस से ज्यादा सहयोगी हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>