Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार के गोपालगंज में सड़क हादसे में सीओ की मौत

$
0
0

bihar map
बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बोलेरो के खड़ी बस से टकरा जाने से पश्चिम चंपारण जिले के पिपरासी के अंचल अधिकारी (सीओ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार पश्चिम चंपारण के पिपरासी में अंचल अधिकारी के पद पर तैनात मनोज कुमार सुबह एक कर्मचारी और चालक के साथ बोलेरो से पटना के लिए निकले थे। 

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के बनकट गांव के समीप एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और सड़क के किनारे खड़ी यात्री बस से टकरा गई। इस घटना में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उस पर सवार मनोज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कर्मचारी चुनचुन कुमार और चालक गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>