Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

विशाखा त्रिपाठी नेल्सन मंडेला पीस अवार्ड से सम्मानित

$
0
0

vishakha tripathi
जगद्गुरु कृपालु परिषद की अध्यक्षा विशाखा त्रिपाठी को नेल्सन मंडेला पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इकॉनॉमिक ग्रोथ सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में व्यक्तिगत योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।  गोवा की राजधानी पणजी में एक पंचसितारा होटल में सुश्री त्रिपाठी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।  पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्रीपद येसू नाइक व विशिष्ट अतिथि के रूप में गोवा के उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा उपस्थित रहे। 

पुरस्कार पाने के बाद त्रिपाठी ने बताया कि जगद्गुरु कृपालु परिषद द्वारा प्रतापगढ़ की कुंडा तहसील में चलाए जा रहे कृपालु शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली करीब 4,500 छात्राओं में 65 प्रतिशत छात्राएं मुस्लिम समाज की हैं। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ लड़कियों की शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा हुआ इलाका है। इसलिए कुंडा तहसील के मनगढ़ में छात्राओं के लिए तीन शिक्षण संस्थान स्थापित किए गए हैं।

क्षेत्र में 'बड़ी दीदी'के नाम से विख्यात त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में चलाए जा रहे स्नातक से लेकर बी.एड. तक के सभी पाठ्यक्रम डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद से मान्यता प्राप्त हैं और यहां से पढ़कर निकलने वाली अनेक छात्राएं सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरियां कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद की कुण्डा तहसील में स्थित मनगढ़ आश्रम में जगद्गुरु कृपालु परिषद शिक्षण संस्थान बालिका शिक्षा के लिए अभूतपूर्व कार्य करने वाली एकमात्र ऐसी संस्था है जो प्राथमिक से लेकर परास्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा बालिकाओं को मुहैया कराती है।

संस्थान द्वारा बालिकाओं को प्राथमिक से लेकर स्नातक स्तर तक न केवल मुफ्त शिक्षा प्रदान करवाई जाती है अपितु इन बालिकाओं की शिक्षा संबंधी सभी जरूरतें भी पूरी की जाती हैं।  ये सभी कार्य विशाखा त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में ही सुचारु रूप से चल रहे हैं। विशाखा त्रिपाठी को इसके पहले वर्ष 2013 के राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड, महिलाओं के सशक्तिरकण हेतु काम करने के लिए दिया जाने वाला नारी टुडे अवार्ड, इकॉनॉमिक ग्रोथ सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा मदर टेरेसा एक्सीलेंस अवार्ड व आशाएं संस्था की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए आशाएं अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था इकॉनॉमिक ग्रोथ सोसॉयटी आफ इंडिया के महासचिव जी.एस. सचदेवा ने बताया कि यह अवार्ड भारत के विकास में नि:स्वार्थ भाव से योगदान करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को प्रदान किया जाता है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>