Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

आप ने रखा 17 दिनों में 1 करोड़ सदस्य लक्ष्य

$
0
0
मैं भी आम आदमी हूं नाम से आज आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया। इस मौके पर दिल्ली के सीएम और आप संजोयक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर आप के इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उनके साथ पंकज गुप्ता और गोपाल राय भी थे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोपाल राय के नेतृत्व में आज से देश भर में मैं भी आम आदमी अभियान शुरू किया जा रहा है। लोगों को 10 रुपये की सदस्यता शुल्क में समस्या हो रही थी, उसे हटा दिया गया है। 07798220033 नंबर पर कॉल करके सदस्य बन सकते हैं। मिस कॉल करके भी सदस्य बन सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि 26 जनवरी तक एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान मुफ्त चलेगा और इसके बाद लक्ष्य को और बढ़ाया जाएगा। अगर अच्छा आदमी है और उसके अंदर काबिलियत है तो जरूर उसको कुछ दिया जाएगा। मेधा पाटेकर के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि अभी उनके आप में शामिल होने के बारे ज्यादा कुछ पता नहीं है।

गोपाल राय ने कहा कि अपनी वेबसाइट में ये फॉर्म डाल रहे हैं। इसे डाउनलोड करके कोई भी कार्यकर्ता इसकी फोटो कॉपी करा सकता है और घर-घर जाकर सदस्य बना सकता है। उनसे उनका नाम, पता और एसटीडी कोड लेना होगा। 5 तरीकों से मेंबर बन सकते हैं। पहला, वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। दूसरा, नंबर पर कॉल करके बन सकते हैं। तीसरा, नंबर पर मिस कॉल करके कर सकते हैं। चौथा, डोर टू डोर कैंपेन के जरिए सदस्य बन सकते हैं। पांचवा, जिनके पास मोबाइल नहीं है वो वोटर आईडी कार्ड से भी सदस्य बन सकते हैं। 10 से 26 जनवरी तक ये विशेष कैंपेन देश के सभी राज्यों में चलाया जाएगा और लोग हमसे जुड़ सकते हैं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>