Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

यूपीए सरकार के कार्यकाल में लोगों का सशक्तीकरण हुआ : राहुल गाँधी

$
0
0

rahul gandhi in tamilnadu
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ही देश में आम लोगों के सशक्तीकरण के लिए काम किया है। गांधी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "देश का आर्थिक और सामाजिक विकास सिर्फ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है। संप्रग सरकार की कोशिशों के कारण ही आज हर सरकारी काम-काज में पारदर्शिता आई है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही संसद में लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम 2013 पारित कराया।

गांधी ने कहा, "भ्रष्टाचार के बारे में जो कुछ भी ढका-छुपा था वह सूचना का अधिकार अधिनियम के कारण ही अचानक सामने आ गया, जो कांग्रेस ने ही दिया है।"उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया कि वे अपने घोषणा-पत्र में सिर्फ भ्रष्टाचार का जिक्र करते हैं, लेकिन उसे समाप्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाते हैं।

उन्होंने कहा, "विपक्षी भ्रष्टाचार की बात करते हैं, लेकिन मैंने उनके घोषणा-पत्र को गौर से देखा है, उन्होंने कहीं भी यह नहीं बताया है कि वे इसे किस प्रकार से मिटाएंगे।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश की महिला का सशक्तीकरण हुआ है। गांधी ने कहा, "हमने पंचायत में 50 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं का सशक्तीकरण किया है।"उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की महिलाएं बेहतर प्रदर्शन इसलिए कर रही हैं, क्योंकि वे राज्य के विकास में योगदान कर रही हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>