Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

कांग्रेस अब तमिलनाडु में अकेले ही रहेगी : राहुल गांधी

$
0
0

rahul gandhi in tamilnadu
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अब भविष्य में भी तमिलनाडु में अकेले ही रहेगी और जनता की पसंद की सरकार लाएगी। चेन्नई से लगभग 520 किलोमीटर दूर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ काम करते देखकर मुझे गर्व है।"

गांधी ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि आम चुनाव में अकेले मैदान में होने के बावजूद पार्टी जोरदार चुनौती पेश कर रही है। लंबे समय तक कांग्रेस का राज्य में एआईएडीएमके या डीएमके के साथ गठबंधन रहा। इस बार राज्य में कोई भी दल कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए इच्छुक नहीं हुआ। यही नहीं लंबे समय से सहयोगी रहा डीएमके श्रीलंका में तमिलों के मुद्दे को लेकर संप्रग से अलग हो गया। 

राहुल ने कहा कि राज्य की पार्टियां केंद्र में सत्ता में नहीं आएंगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक गरीब समर्थक और धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लिए काम करना चाहिए।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>