Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

हमें 56 इंच चौड़ा सीना नहीं दरिया दिल चाहिए : प्रियंका गांधी

$
0
0

priyanka gandhi in bareilly
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि देश को शासन के लिए 56 इंच चौड़े सीने की जरूरत नहीं है। प्रियंका ने अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पक्ष में रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "देश चलाने के लिए हमें 56 इंच का सीना नहीं चाहिए, हमें एक दयालु दिल चाहिए।"

उन्होंने कहा, "भारत को किसी एक इंसान की उपलब्धियों का दिखावा नहीं चाहिए, उसे हिम्मत चाहिए, दृढ़ संकल्प चाहिए।"प्रियंका ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव सिर्फ देश के प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए नहीं है, बल्कि देश के मूल्यों और संस्कृति के संरक्षण के लिए है। 

उन्होंने कहा, "जब आप वोट दें, तो देश के भविष्य के बारे में सोचें। आपको देश का भविष्य बचाना है, भारत की सांस्कृतिक विरासत को बचाना है।"प्रियंका ने सोनिया गांधी द्वारा किए गए विकास कार्यो का भी जिक्र किया और लोगों से आग्रह किया कि वे उनकी मां को रायबरेली से फिर विजयी बनाएं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>