Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

सुरक्षा लेने से केजरीवाल ने फिर किया इनकार

$
0
0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को फिर से उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया कराने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। आम आदमी पार्टी (आप) के एक सदस्य ने यह जानकारी दी।

आप के एक कार्यकर्ता ने बताया, "उन्होंने (केजरीवाल) किसी भी तरह की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। उनका रुख साफ है।"गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को औपचारिक रूप से केजरीवाल को सुरक्षा मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर सुरक्षा मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया और अभी वह उनके अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि दो जिप्सी और 28 पुलिसकर्मी केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कौशांबी स्थित आप के कार्यालय पर हमला किया था। केजरीवाल का घर कार्यालय से ज्यादा दूर नहीं है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>