Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

नरेंद्र मोदी को फिर याद आये राम,

$
0
0

modi in faizabad
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रचारक नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राम की परंपरा के साथ कभी विश्वासघात नहीं होगा। मोदी ने यह भी कहा कि गांधी जी ने भी रामराज्य की तारीफ की थी। राम की नगरी अयोध्या के निकट फैजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि गांधी जी ने भी कभी रामराज्य की तारीफ की थी। उन्होंने कहा, "प्रभु श्रीराम की धरती पर आने का सौभाग्य आज प्राप्त हुआ। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राम की परंपरा के साथ वादाखिलाफी नहीं होगी।" उन्होंने कहा, "प्राण जाए पर वचन न जाई।"

मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह हमेशा ही पर्दे के पीछे रहकर लाभ लेने का काम करती है। उन्होंने कहा कि मां-बेटे की सरकार ने देश के साथ छल किया है।  मोदी ने कहा, "मां-बेटे की सरकार ने 2009 में वादा किया था कि केंद्र में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 करोड़ नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा लेकिन उन्होंने नौजवानों को धोखा दिया है। अटल की सरकार ने छह साल में साढ़े छह करोड़ लोगों को रोजगार दिया था।"

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रहे गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने देश को तबाह कर दिया है। देश को जोड़ने वाली राजनीति होनी चाहिए, तोड़ने वाली नहीं।  इससे पूर्व उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, एक ही परिवार के नाम पर बनाई हैं।

मोदी ने कहा कि यदि पटेल देश के प्रधानमंत्री हुए होते तो देश की हालत दूसरी होती। कश्मीर समस्या हल हो गई होती और गांव और किसान खुशहाल होता। इस सरकार ने पटेल के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा, "पटेल को न्याय दिलाना हमारा काम है। मां-बेटे की सरकार में सरदार पटेल का नामोनिशान नहीं है। इंदिरा, राजीव के नाम पर चार-पांच हजार योजनाएं चलती हैं लेकिन पटेल के नाम पर एक भी योजना नहीं है।"

मोदी ने कहा, "इतने बड़े महापुरुष के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए ही हमने गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण करा रहे हैं।"उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा ये तीनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। ये लोग लखनऊ में कुश्ती करते हैं और दिल्ली में दोस्ती करते हैं। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>