भड़काऊ भाषण मामले में भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार को पटना के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
गौरलतब है गिरिराज सिंह पर आपत्तिजनक बयान के मामले में पटना के एयरपोर्ट थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी। उन पर झारखंड के बोकारो कोर्ट ने भी वारंट जारी किया था। इसके बाद झारखंड पुलिस पटना पहुंच कर उनकी खोज में जुटी थी। हाल ही में देवघर की एक कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। गिरिराज पर आरोप है कि उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चला जाना चाहिए।