Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

कांग्रेस, भाजपा ने गंगा के नाम पर घोटाला किया : मेधा पाटकर

$
0
0

medha patkar
नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने बुधवार को यहां लहुराबीर में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर जमकर हमला किया। मेधा ने कहा कि दोनों दलों ने गंगा एक्शन प्लान के नाम पर सिर्फ घोटाला किया और गंगा को अपनी हालत पर छोड़ दिया।मेधा ने गंगा की दशा पर जनता का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा, "चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों पार्टियों ने गंगा एक्शन प्लान के नाम से सिर्फ घोटाला किया है। गंगा नदी मैली की मैली है पर कई सफेदपोश नेताओं के जेब भर गए हैं।"

मेधा ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि गंगा की सफाई के लिए सबसे पहले भ्रष्टाचार की सफाई जरूरी है, और इसके लिए आप उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल का जीतना जरूरी है। इसके अलावा, आप नेता योगेन्द्र यादव, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने भी आज कई जनसभाओं को संबोधित किया। 

पाश्र्व गायक विशाल ददलानी और रोडीज के रघु राम ने खुले मिनी ट्रक पर सवार होकर शहर में रोड शो किया और जनता से झाड़ू चलाने का अनुरोध किया।  महमूरगंज से शुरू हुआ यह रोड शो मंडुआडीह, डीएलडब्ल्यू चौराहा, सुंदरपुर सब्जी मंडी, खोजवां, कमच्छा होते हुए रथयात्रा पर समाप्त हुआ।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>