Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार : चुनाव बाद सर्वेक्षणों मिलीजुली प्रतिक्रियाएं

$
0
0

lalu yadav on exit poll
16 वीं लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान का काम समाप्त होने के बाद अब 16 मई के मतगणना का इंतजार है। लेकिन बिहार में राजनीतिक दल अपने-अपने जीत के दावे शुरू कर दिए हैं। सभी राजनीतिक दल अधिक से अधिक सीटें जीतने के दावे कर रहे हैं। इस बीच मीडिया द्वारा कराए गए सर्वेक्षणों को जहां कई दल सही बता रहे हैं तो कई इसे झूठा करार दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय का दावा है कि भाजपा-लोकजनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी गठबंधन को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि विभिन्न सर्वेक्षणों से यह तय हो गया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भारी बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण चुनाव परिणामों के संकेत हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सर्वेक्षणों को फर्जी करार दिया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा, "सर्वेक्षण फर्जी हैं। बिहार में सभी 40 सीटों पर राजद गठबंधन का मुकाबला था। चुनाव परिणाम जब आएगा तब फर्जी सर्वे की कलई खुल जाएगी।"उन्होंने दावा किया कि राजद गठबंधन सभी 40 सीटें भी जीत सकता है। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को 25 सीटें मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी सर्वेक्षण हो चुके हैं और जो परिणामों से बहुत दूर रहे हैं। जनता दल (युनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष वषिष्ठ नारायण सिंह ने भी सबसे अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को 16 मई तक का इंतजार करना चाहिए। जनता सर्वेक्षणों का हाल पिछले चुनाव में भी देख चुकी है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>