- भदोही से वीरेन्द्र सिंह मस्त समेत 73 भाजपाई जीते, कांग्रेस को 2 व सपा को 5 सीटे मिली, बसपा का सुपड़ा साफ
- जनता ने मुलायम व अखिलेश के गुंडाराज को नकारा
भदोही। उत्तर प्रदेश में सपा एवं कांग्रेस परिवार तक ही सिमटी। खासकर मुलायम सिंह यादव व अखिलेश सिंह के गुंडाराज को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। सपा को मात्र पांच सीट ही मिली है, जबकि भाजपा को 65 से अधिक सीटे मिली है। खासकर भदोही संसदीय क्षेत्र से पूर्वांचल के ईनामी माफियाओं का शरणदाता व बाहुबलि विधायक विजय मिश्रा की बेटी सीमा मिश्रा को भाजपा के वीरेन्द्र सिंह ने डेढ़ लाख से अधिक वोट से हरा दिया है। जबकि यहां पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी दूसरे नम्बर पर रहे व सीमा मिश्रा तीसरे पर नंबर पर रही।
भाजपा को कुल 2 लाख 41 हजार 438, बसपा को 1 लाख 54 हजार 955 व सपा को 1 लाख 42 हजार 865 मत मिला। इसके अलावा मिर्जापुर से अपना दल की अनुप्रिया पटेल, जौनपुर से भाजपा के केपी सिंह 1 लाख 14 हजार, मछलीशहर से भाजपा के रामचरित्र निषाद, राबर्टसगंज से छोटेलाल खरवार, अमेठी से कांग्रेस राहुल गांधी व रायबरेली से सोनिया गांधी, बागपत से कैशरगंज से बिजनौर भाजपा से कुंवर भारती, मथुरा भाजपा से हेमामालिनी, हरदोई भाजपा से अंशूल वर्मा, फूलपुर भाजपा से केशव मौर्या, प्रतापगढ़ से हरिवंश सिंह, मैनपुरी सपा मुलायम सिंह यादव, कुशीनगर भाजपा से राजेश पांडेय, देवरिया भाजपा कलराज मिश्र, एटा भाजपा से राजवीर, गोरखपुर भाजपा से आदित्नाथ, धौरहरा भाजपा रेखा, खीरी भाजपा अजय कुमार, बाराबंकी भाजपा प्रियंका रावत, इटावा भाजपा अशोक दोहरे, हमीरपुर भाजपा पुष्पेन्द्र, कानपुर भाजपा मुरलीमनोहर जोशी, बदायूं से सपा धर्मेंद्र यादव, बांसगांव भाजपा कमलेश पासवान, कन्नौज सपा डिम्पल, गोंडा भाजपा कीर्तिबर्धन सिंह, चंदौली भाजपा महेन्द्रनाथ पांडेय, फैजाबाद भाजपा लल्लू सिंह, बरेली भाजपा संतोष कुमार, लखनउ भाजपा राजनाथ सिंह चुनाव, कैशरगंज भापा ब्रजभूषणशरण सिंह, सलेमपुर भाजपा रविन्द्र कुशवाहा, इलाहाबाद भाजपा श्यामाचरण गुप्ता, श्रावस्ती भाजपा ददन मिश्रा, बिजनौर बीजेपी कुंवर वीरेन्द्र, मेरठ भाजपा राजेन्द्र अग्रवाल, गाजियाबाद भाजपा वीके सिंह,मुजफरनगर भाजपा संजीवन बल्यान, बलिया भरत सिंह, सीतापुर भाजपा अंजू, आजमगढ सपा मुलायम सिंह यादव जीत गये है।
सूत्र बताते है माफिया विधायक ने विजय मिश्रा ने कुल 35 करोड से भी अधिक रुपया बांटा और दहशत फैलाकर वोट लेने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उसके गुंराराज को नकारा दिया है। बाहुबलि विधायक विजय मिश्रा ने पिछले दिनों ताबड़तोड़ एक के बाद कालीन उद्यमियों, बायर एजेंटो, पत्रकारों सहित आम गरीब जनमानस सरेराह सड़कों पर पुलिस से पिटवाया। जगह-जगह फर्जी मुकदमें दर्ज कर अवैध वसूली की गयी। गोपीगंज, औराई, मोढ़, सुरियावा, जंगीगंज, चैरी, ज्ञानपुर, डीघ सहित पूरे जनपद में जगह-जगह लोगों की जमीन कब्जा व लूटपाट किया गया। कार्यालय में दिनदहाड़े घुसकर एबीएसए रितुराज को मारा गया, निर्माणाधीन अस्पताल ठेकेदार से रंगदारी व कईयों से फिरौती वसूली गयी। गुंडई के बल पर जीते हुए ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी को हरा दिया गया। दरोपुर में साम्प्रदायिक हिंसा में किसकी मौजूदगी में बवाल हुआ। किस विधायक का सिर फटा, लेकिन मुजरिम आमजनमानस क्यों हुआ। लापरवाह अधिकारियों व संबंधित घटनाक्रम में शामिल लोगों पर कार्यवाही सिर्फ इसलिए नहीं हो सकी उन पर माफिया विधायक का छत्रछाया रहा। यही जनता का आक्रोश उसे खां गया। अविनाश मिश्रा ने कहा मोदी की सुनामी में सब का सुफडा साफ है। मुलायम ने अपने परिवार के पांच लोगों को लड़ाया और पांचों जीत गए। जिसमें डिम्पल, मुलायम, धर्मेद्र यादव, फिरोजाबाद सपा अक्षय यादव है जबकि कांग्रेस से केवल सोनिया व राहुल है।
सुरेश गाँधी
भदोही