Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (16 मई)

$
0
0
भाजपा ने लिया 2009 की हार का बदला,पांचांे सीटों पर कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ

bhagat singh koshiyari won
देहरादून,16 मई । भाजपा ने उत्तराखंड में कांग्रेस से 2009 में हुई अपनी हार का बदला आज चुका लिया। पांचो सीटों पर आए आम चुनाव 2014 के परिणाम ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। बीजेपी ने पांचो सीटो पर ऐतिहासिक मतो से विजय प्राप्त की है। हालांकि पांचो सीटो पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के ही बीच देखा गया। भाजपा को कुल पड़े मतो का 55.04 फीसदी मत हासिल हुआ है जबकि कांग्रेस को मात्र 34.03 फीसदी मत ही प्राप्त हो सका है। 


himacha election news
राज्य में सबसे बड़ी जीत से जीतने का रेकाॅर्ड पूर्व मुख्यमंत्री व नैनीताल से बीजेपी उम्मीदवार भगत सिंह कोश्यारी के नाम रहा है। उन्होंने कांग्रेस के केसी सिंह बाबा को 284717 मतो से हराया है। दूसरे नंबर टिहरी की माला राज्यलक्ष्मी शाह है जिन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार साकेत बहुगुणा को 190501 मता के भारी अंतर से हराया है। तीसरे नंबर पर पौड़ी से भुवनचंद खंडूडी ने जीत का इतिहास बनाया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डा. हरक सिंह रावत को 184526 मतों के अंतर से हराया है। चैथे नंबर पर हरिद्वार सीट से जीत दर्ज करने वाले डा. रमेश पोखरियाल निशंक है। जिन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत की धर्मपत्नी रेणुका रावत को 175084 मतांे के अंतर से हराया है। पांचवंे स्थान पर अल्मोड़ा से बीजेपी उम्मीदवार अजय टम्टा है। जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप टम्टा को 95690 मतों के अन्तर से परास्त किया है। अजय टम्टा वर्ष 2009 के चुनाव में प्रदीप टम्टा से मात्र 6950 मतांे से हार गए थे।

पार्टी के नैनीताल लोकसभा से उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कांग्रेस के केसी सिंह बाबा  को 284717 मतो से पराजित किया है। कोश्यारी ने कांग्रेस उम्मीदवार को 284717 मतो के ऐतिहासिक अंतर से हराया। भगत सिंह कोश्यारी को कुल 636769 मत प्राप्त हुए है जबकि कांग्रेस के केसी सिंह बाबा को 352052 मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर बसपा के लईक अहमद रहे है जिनको 59245 मत मिले हैं। अल्मोड़ा से बीजेपी उम्मीदवार अजय टम्टा ने अपने  प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 95690 मतो से पराजित कर दिया है। अजय टम्टा ने प्रदीप टम्टा को बडे़ अंतर से पराजित कर 2009 में हुई अपनी पराजय का बदला ले लिया। अजय टम्टा 2009 में प्रदीप टम्टा से कांटे की लड़ाई में मात्र 6950 वोटो से हार गए थे। अजय टम्टा को कुल 348186 मत मिले है जबकि कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 252496 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा के बहादुरराम धोनी को 14150 मत मिले है। 

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत को 184526 मतो के भारी अंतर से पराजित किया है। खंडूड़ी को जहां इस बार वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अपनी सीट हार जाने के चलते जनता की सहानुभूति मिली वहीं सतपाल महाराज की क्षेत्र में पकड़ ने भी उनकी जीत को ऐतिहासिक बनाने में मदद की। खंडूड़ी को कुल 405690 मत मिले है जबकि कांग्रेस के डा. हरक सिंह रावत 221164 पर ही सिमट गए। तीसरे स्थान पर यहां भी बसपा ही रही। बसपा के धीर सिंह बिष्ट को 9250 मत मिले है।

टिहरी सीट पर बीजेपी की माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को एक बार फिर बड़ी पटखनी दी है। महारानी ने साकेत बहुगुणा को 190501 मतो के भारी अंतर से पराजित किया है। महारानी को जहां मोदी लहर का सहारा मिला वहीं इस सीट पर दो लाख से अधिक गोरखा समुदाय की संख्या ने उनकी जीत के अंतर को बढ़ाया। महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने वर्ष सितंबर 2012 में विजय बहुगुणा के राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार अपना भाग्य आजमाया था और साकेत बहुगुणा को करीबन 24 हजार मतो से पराजित किया था।एक बार फिर उन्होंने साकेत को हरा कर उनके राजनीतिक कैरियर पर शुरू होने से पहले ही ग्रहण लगा दिया। महारानी को इस चुनाव में 442531 मत मिले है जबकि कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को 252030 मत ही हासिल हो पाए हैं। तीसरे स्थान पर यहां आम आदमी पार्टी के अनूप नौटियाल रहे। उनको 23883 मत मिले हैं। 

सबसे रोचक मुकाबला हरिद्वार सीट पर रहा जहां बीजेपी उम्मीदवार डा. रमेश पोखरियाल निशंक की टक्कर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत की धर्मपत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती रेणुका रावत से थी। यहां मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी ताकत झोक दी थी और यह चुनाव सीधे मुख्यमंत्री बनाम पूर्व मुख्यमंत्री हो गया था लेकिन यहां निशंक ने रावत के वर्चस्व को तोड़ने में सफलता पाई और रेणुका रावत को 175048 मतो के भारी अंतर से पराजित किया। निशंक को कुल 574139 मत प्राप्त हुए जबकि श्रीमती रेणुका रावत मात्र 399091 पर ही सिमट कर रह गई। तीसरे स्थान पर बसपा के हाजी मोहम्मद इस्लाम रहे जिनको 108424 मत प्राप्त हुए।
वर्ष 2009 के चुनाव की तस्वीर देखे तो उस समय कांग्रेस ने सभी सीटें जीती जरूर थी लेकिन आज 2014 में बीजेपी ने जिस तरह का प्रचंड बहुमत प्राप्त किया वह बेमिशाल है। 2009 में टिहरी से कांग्रेस के विजय बहुगुणा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के जसपाल राणा को 52939 मतो से परास्त किया था। विजय बहुगुणा को 263083 मत प्राप्त हुए थे जबकि भाजपा के जसपाल राणा को 210144 मत मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे बसपा के मुन्ना सिंह चैहान को 74345 मत मिले थे। अब मुन्ना सिंह चैहान भाजपा का हिस्सा हंै।

पौड़ी गढ़वाल सीट पर 2009 में कांग्रेस के सतपाल महाराज ने भाजपा के जनरल टीपीएस रावत को 17397 मतो से पराजित किया था। सतपाल महाराज को 236949 मत मिले थे। जबकि भाजपा उम्मीदवार टीपीएस रावत को 219552 मत मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे बसपा के राजीव अग्रवाल को 34622 मत मिले थे। अब टीपीएस रावत कांग्रेस का हिस्सा है तो चुनाव से ठीक पहले अपनी संसद सदस्यता से त्यागपत्र देकर सतपाल महाराज भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

अल्मोड़ा सीट पर वर्ष 2009 में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने बीजेपी के अजय टम्टा को कांटे की लड़ाई 6950 वोटो से हराने सफलता प्राप्त की थी। प्रदीप टम्टा को तब 200824 मत मिले थे जबकि बीजेपी के अजय टम्टा को 193874 मत ही प्राप्त हुए थे। तीसरे स्थान पर रहे बसपा के बहादुर राम धौनी को 44616 मत प्राप्त हुए थे। नैनीताल सीट पर कांग्रेस के केसी सिंह बाबा ने विजय दर्ज की थी। बाबा ने बीजेपी उम्मीदवार बच्ची सिंह रावत को 88412 मतो से परास्त किया था। केसी सिंह बाबा को 321377 मत प्राप्त हुए थे जबकि बीजेपी के बच्ची दा को 232965 मत ही मिले थे। यहां भी तीसरे स्थान पर बसपा ही रही थी। बसपा के उम्मीदवार नारायण पाल को 143482 वोट मिले थे। अब नारायण पाल कांग्रेस का हिस्सा है। 

2009 के चुनाव में सबसे अधिक मतो से जीतने का रेकाॅर्ड प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कायम किया था। हरीश रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर बीजेपी के स्वामी यतीन्द्र्रानन्द सरस्वती को 127412 मतो से पराजित किया था। तब यह उत्तराखंड की सबसे अधिक अंतर से जीत मानी गई थी। कांग्रेस के हरीश रावत को 332235 मत प्राप्त हुए थे जबकि बीजेपी के उम्मीदवार स्वामी यतीन्द्रानन्द को 204823 मत ही प्राप्त हुए थे। तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अंबरीश कुमार रहे थे। श्री कुमार को 36773 मत मिले थे। अब अंबरीश कुमार कांग्रेस का हिस्सा हैं।  

वर्ष 2014 के आम चुनाव में दोनों राष्ट्रीय दल भाजपा व कांग्रेस को छोड़ पांचों संसदीय सीटों पर क्षेत्रीय दलों की हालत खस्ता रही। हालांकि भाजपा कांग्रेस के बाद बसपा मत प्रतिशत में तीसरे स्थान पर रही। लोकसभा चुनाव में उत्तराखण्ड में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में वोट प्रतिशत में पांचवे स्थान पर है। हालांकि उक्रां‌द के प्रत्याशियों को आयोग से मान्यता नहीं मिल पाई थी। बसपा प्रदेश में तीसरी बड़ी पार्टी बनी हुई है पर उसके मत प्रतिशत में तेजी से कमी आई है। बसपा को ४.२ प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। बसपा का हरिद्वार और नैनीताल में मत फीसदी २००९ के लोकसभा चुनावों के मुकाबले घट गया है। हालांकि सपा की हालत पहले से ही प्रदेश में पतली रही है लेकिन लोकसभा चुनाव में और खराब प्रदर्शन रहा। जबकि अन्य दलों में आप का नैनीताल और टिहरी में अच्छा प्रदर्शन रहा, लेकिन अन्य सीटों पर उसकी हालत बेहद कमजोर रहा है। 

सपा की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ‌सपा को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। सपा ने पांच में से तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। सपा वोट प्रतिशत के मामले में उत्तराखंड में छठे स्थान पर है। कम्युनिस्ट पार्टियां छठे स्थान हैं, जबकि निर्दलीय के तौर पर उतरी उक्रांद खेमेबाजी के चलते छठे स्थान हैं। टिहरी-गढ़वाल में आप तीसरे स्थान पर, बसपा चैथे पर। पांचवें स्थान पर निर्दलीय। पौड़ी-गढ़वाल में बसपा तीसरे स्थान पर, सीपीआई एमएल चैथे पर। आप को पांचवां स्थान। हरिद्वार में बसपा तीसरे स्थान पर, आप चैथे स्थान पर। सपा को पांचवां नंबर। नैनीताल में बसपा तीसरे स्थान पर, आप चैथे स्थान पर। सपा यहां भी पांचवें नंबर पर। अल्मोड़ा में बसपा तीसरे स्थान पर, निर्दलीय सज्जन लाल चैथे स्थान पर। हालांकि दोनों उम्मीदवारों को नोटा को मिले मतों से कम वोट प्राप्त हुए हैं।




राजेन्द्र जोशी
देहरादून 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>